स्वतंत्र छत्तीसगढ़
तेलुगु वेलफेयर सोसायटी का देशभक्ति से सराबोर आयोजन: स्वतंत्रता दिवस पर ‘देशराग गायन प्रतियोगिता’, सफाई कर्मियों का भी हुआ सम्मान
हेड लाइंस
सियान सदन में ध्वजारोहण के साथ हुआ कार्यक्रम का शुभारंभ
देशभक्ति गीतों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां, प्रतिभागियों को मिला सम्मान
टी बोगल प्रथम, दयाराम साहू द्वितीय और देव खटवानी रहे तृतीय
समाजसेवी बसंत अग्रवाल ने की सोसायटी के सामाजिक कार्यों की सराहना
रायपुर, छत्तीसगढ़। तेलुगु वेलफेयर सोसायटी द्वारा प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास और देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। 15 अगस्त को सियान सदन, दुर्गा चौक, शिवानंद नगर में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह 9 बजे ध्वजारोहण के साथ हुआ। इसके बाद आयोजित ‘देशराग गायन प्रतियोगिता’ में समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। देशभक्ति गीतों की शानदार प्रस्तुतियों ने उपस्थित लोगों में राष्ट्रप्रेम की भावना का संचार किया।
देशभक्ति गीतों से गूंजा कार्यक्रम स्थल : गायन प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने एक से बढ़कर एक देशभक्ति गीत प्रस्तुत किए। प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार टी बोगल, द्वितीय पुरस्कार दयाराम साहू और तृतीय पुरस्कार देव खटवानी को प्रदान किया गया। इसके साथ ही सभी प्रतिभागियों को उनके उत्साह और योगदान के लिए पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। आयोजन के दौरान प्रतिभागियों की प्रस्तुतियों को उपस्थित जनसमूह ने खूब सराहा।
बसंत अग्रवाल ने की सोसायटी के कार्यों की सराहना : कार्यक्रम में समाजसेवी बसंत अग्रवाल विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने तेलुगु वेलफेयर सोसायटी द्वारा समाजहित में किए जा रहे कार्यों की सराहना की और संस्था के पदाधिकारियों तथा सदस्यों को आयोजन की सफलता के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर उन्होंने सामाजिक एकता और जनहित से जुड़े कार्यों को आगे बढ़ाने की आवश्यकता पर भी जोर दिया।
सफाई कर्मियों का किया गया सम्मान : कार्यक्रम का विशेष आकर्षण समाज की सेवा में निरंतर योगदान देने वाले सफाई कर्मियों का सम्मान रहा। सोसायटी ने सफाई कर्मियों को मंच पर आमंत्रित कर उनके योगदान के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की तथा उन्हें पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस पहल को उपस्थित लोगों ने सराहा।

एकता और सांस्कृतिक मूल्यों को मजबूत करते हैं ऐसे आयोजन : तेलुगु वेलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष टी. गोपी ने सभी नागरिकों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग करने वाले सदस्यों और प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन समाज में एकता, राष्ट्रभक्ति और सांस्कृतिक मूल्यों को मजबूत करने का कार्य करते हैं। कार्यक्रम में सोसायटी के सचिव के. सत्या बाबु, कोषाध्यक्ष के. भनोज, अन्य पदाधिकारी और बड़ी संख्या में सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान और धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।
खबरें और भी…



Super fast withdrawals and the customer service is very helpful. If you want a reliable site, check out phaajili.
Finally found a reliable place to get the app. The installation was a breeze and everything works perfectly on my phone. Big thanks to pkx666gamedownload for the quick setup.
Honestly the best gaming experience I’ve had in a while. The bonuses are generous and the customer support is top notch. Highly recommend vnnohu77 to everyone.