स्वतंत्र छत्तीसगढ़ / दुर्ग
हेड लाइंस
सेक्टर-5 मंदिर से जयंती स्टेडियम तक निकली भव्य कलश यात्रा
भीड़ का फायदा उठाकर महिलाओं के गले से चेन झपटने की शिकायतें
20 अधिकारियों समेत 700 से ज्यादा जवानों की लगाई गई ड्यूटी
2-3 संदिग्ध महिलाओं को हिरासत में लेकर पुलिस कर रही पूछताछ
दुर्ग, छत्तीसगढ़। भिलाई के सेक्टर-6 स्थित जयंती स्टेडियम में 17 से 23 अगस्त तक आयोजित होने वाली अंतरराष्ट्रीय कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा की शिव महापुराण कथा शुरू होने से पहले ही कलश यात्रा के दौरान चेन स्नैचिंग की घटनाओं ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। रविवार को सेक्टर-5 मंदिर से निकाली गई भव्य कलश यात्रा में शामिल महिलाओं को भीड़ का फायदा उठाकर निशाना बनाए जाने की शिकायतें सामने आई हैं। जानकारी के अनुसार करीब चार से पांच महिलाओं के साथ चेन झपटने की घटनाएं हुईं, जिसके बाद यात्रा में शामिल महिलाओं में नाराजगी देखने को मिली।
11 हजार से ज्यादा महिलाएं हुईं शामिल : शिव महापुराण कथा का आयोजन बोल बम एवं कल्याण समिति द्वारा किया जा रहा है। कथा शुरू होने से पहले रविवार को सेक्टर-5 मंदिर से भव्य कलश यात्रा निकाली गई, जो रिमझिम बारिश के बीच जयंती स्टेडियम स्थित कथा पंडाल पहुंचकर संपन्न हुई। इस विशाल धार्मिक यात्रा में 11 हजार से अधिक महिलाओं के शामिल होने की जानकारी है। भारी भीड़ के कारण यात्रा के दौरान आरोपियों को वारदात का मौका मिलने की आशंका जताई जा रही है।
भीड़ का फायदा उठाकर महिलाओं को बनाया निशाना : कलश यात्रा के दौरान करीब चार से पांच महिलाओं ने चेन स्नैचिंग या चेन झपटने के प्रयास की शिकायत की है। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की मौजूदगी के बीच हुई इन घटनाओं के बाद महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सवाल उठने लगे। बताया जा रहा है कि आरोपियों ने भीड़भाड़ का फायदा उठाते हुए महिलाओं को निशाना बनाया। पुलिस अब शिकायतों के आधार पर घटना से जुड़े हर पहलू की जांच कर रही है।
700 से ज्यादा जवानों की ड्यूटी, संदिग्धों से पूछताछ : सीएसपी सत्यप्रकाश तिवारी के अनुसार शिव महापुराण कथा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के लिए 20 राजपत्रित अधिकारियों समेत 700 से अधिक पुलिस जवानों की ड्यूटी लगाई गई है। कलश यात्रा के दौरान चेन स्नैचिंग के प्रयास की शिकायतें पुलिस को मिली हैं। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच कर रही है। दो से तीन संदिग्ध महिलाओं को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच में आरोप सही पाए जाने पर संबंधित आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
कथा में जुटेगी बड़ी भीड़, पुलिस के सामने सुरक्षा की चुनौती : पंडित प्रदीप मिश्रा की शिव महापुराण कथा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। ऐसे में कलश यात्रा के दौरान सामने आई चेन स्नैचिंग की शिकायतों ने पुलिस और आयोजन समिति के सामने सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत करने की चुनौती खड़ी कर दी है। अब जांच के साथ-साथ कथा स्थल और आसपास के क्षेत्रों में भीड़ प्रबंधन तथा महिलाओं की सुरक्षा पर विशेष निगरानी रखी जाएगी।
खबरें और भी…



The VIP perks on this site are actually legit. I feel like a valued player here and the customer support is super helpful. You should give 96xbajeevip a shot!
Best platform I have used in a long time. The payouts are fast and the games are fair. Highly recommend br3365bet to everyone.