वंदे मातरम् की 150वीं वर्षगांठ पर बालोद जिले में गूंजा सामूहिक गायन…

HomeCHHATTISGARHवंदे मातरम् की 150वीं वर्षगांठ पर बालोद जिले में गूंजा सामूहिक गायन...

Date:

बालोद, छत्तीसगढ़।

राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ की 150वीं वर्षगांठ के ऐतिहासिक अवसर पर बुधवार को बालोद जिले में उत्साह और देशभक्ति के माहौल के बीच सामूहिक गायन का आयोजन किया गया। संपूर्ण देश और प्रदेश के साथ जिले के विभिन्न शासकीय एवं निजी संस्थानों में लोगों ने एक स्वर में राष्ट्रीय गीत का गायन किया।

संयुक्त जिला कार्यालय परिसर में सुबह 11 बजे आयोजित सामूहिक गायन कार्यक्रम में कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा, पुलिस अधीक्षक श्री किरण गंगाराम चव्हाण सहित अधिकारियों और कर्मचारियों ने भाग लिया। इस दौरान अपर कलेक्टर श्री चंद्रकांत कौशिक एवं श्री अजय किशोर लकरा, एडिशनल एसपी श्री चंद्रकांत गवर्ना, संयुक्त कलेक्टर श्रीमती मधुहर्ष और डिप्टी कलेक्टर श्रीमती प्राची ठाकुर सहित बड़ी संख्या में अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

जिले के सभी राजस्व अनुविभागीय कार्यालयों, तहसीलों, जनपद पंचायतों, जिला एवं ग्राम पंचायत कार्यालयों, शासकीय चिकित्सालयों, स्कूलों, महाविद्यालयों तथा अन्य शासकीय एवं निजी संस्थानों में भी सामूहिक रूप से ‘वंदे मातरम्’ का गायन किया गया। एक साथ गूंजे राष्ट्रीय गीत के स्वरों से कलेक्टोरेट परिसर सहित पूरे जिले में देशभक्ति का वातावरण बन गया। कार्यक्रम में अधिकारियों, कर्मचारियों और नागरिकों की राष्ट्र के प्रति एकजुटता, निष्ठा एवं सम्मान की भावना देखने को मिली।

खबरें और भी…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

दूरस्थ गांवों तक पहुंचें बैंकिंग सेवाएं, किसानों को जल्द मिले केसीसी लोन…

रायपुर, छत्तीसगढ़। मंत्रालय महानदी भवन में मुख्य सचिव श्री...

रायपुर डेंटल कॉलेज में नशा मुक्त भारत अभियान के तहत दिलाई गई नशामुक्ति शपथ…

रायपुर, छत्तीसगढ़। शासकीय दंत चिकित्सा महाविद्यालय रायपुर में ‘नशा...