लोरमी में 11 दिव्यांगजनों को तिपहिया स्कूटी, अरुण साव ने बढ़ाया आत्मनिर्भरता का हौसला…

HomeCHHATTISGARHlormiलोरमी में 11 दिव्यांगजनों को तिपहिया स्कूटी, अरुण साव ने बढ़ाया आत्मनिर्भरता...

Date:

लोरमी/रायपुर, छत्तीसगढ़

उप मुख्यमंत्री एवं स्थानीय विधायक श्री अरुण साव ने गुरुवार को लोरमी के मानस मंच में आयोजित कार्यक्रम के दौरान 11 दिव्यांगजनों को तिपहिया स्कूटी वितरित की। उन्होंने कहा कि स्कूटी मिलने से दिव्यांगजनों का आवागमन आसान होगा और वे अपने जरूरी कार्यों के लिए दूसरों पर निर्भर हुए बिना आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ सकेंगे।

श्री साव ने कहा कि दिव्यांगजनों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराकर उन्हें सम्मानपूर्वक और आत्मनिर्भर जीवन जीने के अवसर देना साय सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है। तिपहिया स्कूटी उनके लिए केवल आवागमन का साधन नहीं, बल्कि आत्मनिर्भरता और स्वतंत्र जीवन की दिशा में महत्वपूर्ण सहयोग साबित होगी। उन्होंने सभी लाभार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम के दौरान उप मुख्यमंत्री ने सर्प मित्र श्री सुरेश यादव और श्री प्रदीप निषाद को सर्प रेस्क्यू कार्य के लिए सुरक्षा किट भी प्रदान की। उन्होंने कहा कि आवश्यक सुरक्षा उपकरण मिलने से सर्प मित्र अधिक सुरक्षित तरीके से अपना सेवा कार्य कर सकेंगे। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष श्री सुजीत वर्मा, जनपद अध्यक्ष श्रीमती वर्षा सिंह, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती रत्ना काटले सहित अनेक जनप्रतिनिधि, पार्षद, एल्डरमैन एवं नगरवासी उपस्थित रहे।

खबरें और भी…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

दूरस्थ गांवों तक पहुंचें बैंकिंग सेवाएं, किसानों को जल्द मिले केसीसी लोन…

रायपुर, छत्तीसगढ़। मंत्रालय महानदी भवन में मुख्य सचिव श्री...

रायपुर डेंटल कॉलेज में नशा मुक्त भारत अभियान के तहत दिलाई गई नशामुक्ति शपथ…

रायपुर, छत्तीसगढ़। शासकीय दंत चिकित्सा महाविद्यालय रायपुर में ‘नशा...