HomeCHHATTISGARHRAIPURरायपुर-आरंग मार्ग पर 30 पेटी अवैध शराब जब्त, तस्कर अंधेरे का फायदा...

Date:

रायपुर-आरंग मार्ग पर 30 पेटी अवैध शराब जब्त, तस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर फरार…

CHHATTISGARH

प्रमुख बिंदु
• आबकारी विभाग ने 30 पेटी अवैध शराब की बड़ी खेप जब्त की।
• तालाब किनारे गड्ढे में छिपाकर रखी गई थी गोवा ब्रांड की शराब।
• तस्कर वाहन सहित मौके से फरार, अज्ञात आरोपियों पर केस दर्ज।

रायपुर। आबकारी विभाग ने रायपुर-आरंग मार्ग पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 30 पेटी अवैध शराब जब्त की है। मुखबिर से सूचना मिलने के बाद विभाग की टीम ने लगातार पांच दिनों तक गश्त और निगरानी अभियान चलाया। 20 और 21 जुलाई की दरमियानी रात रायपुर-आरंग मार्ग पर नाकेबंदी के दौरान ग्राम गोढ़ी के पास तालाब किनारे गड्ढे में छिपाकर रखी गई शराब बरामद की गई। टीम के मौके पर पहुंचते ही तस्कर वाहन सहित अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। तलाशी के दौरान रॉयल गोवा व्हिस्की की 30 पेटी बरामद हुई, जिसमें 180-180 मिलीलीटर के 1,440 प्लास्टिक पाव यानी कुल 259.20 बल्क लीटर शराब मिली। जब्त शराब की अनुमानित कीमत 1 लाख 72 हजार 800 रुपये बताई गई है।

रायपुर। आबकारी विभाग के अनुसार बरामद शराब केवल गोवा राज्य में बिक्री के लिए अधिकृत थी, जिसे अवैध रूप से छत्तीसगढ़ में खपाने की तैयारी की जा रही थी। विभाग ने पूरी खेप जब्त कर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। फरार तस्करों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए जांच तेज कर दी गई है। अधिकारियों का कहना है कि अवैध शराब की तस्करी रोकने के लिए अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

खबरें और भी…

हमारे WhatsApp ग्रुप को फॉलो करना न भूलें।
https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG

https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

बस्तर में अवैध शराब तस्करी का भंडाफोड़, 75 पेटी मध्यप्रदेश की शराब जब्त; आरोपी जेल भेजा गया…

मुख्य सुर्खियां कोड़ेनार पुलिस की ग्राम मावलीभाटा के जहाजभाटा पारा...

विजयादशमी पर जीत का तोहफा देने उतरेगी टीम इंडिया, रायपुर में आज भारत-जिम्बाब्वे का आखिरी टी20 मुकाबला…

मुख्य सुर्खियां रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम...