मायाराम सुरजन हॉल में आज 20 जुलाई को सजेगी सुरों की महफिल, ‘जुनून मेलोडी ग्रुप’ प्रस्तुत करेगा संगीतमय शाम…

HomeCHHATTISGARHमायाराम सुरजन हॉल में आज 20 जुलाई को सजेगी सुरों की महफिल,...

Date:

CHHATTISGARH / ENTERTAINMENT

प्रमुख बिंदु
• 20 जुलाई को रायपुर के मायाराम सुरजन हॉल में होगा संगीत कार्यक्रम।
• ‘यूँ ही बदमाश हो तुम, थोड़े नादान हो तुम…’ थीम पर होगी प्रस्तुति।
• शहर के कई प्रसिद्ध गायक-गायिकाएं और संगीत प्रेमी होंगे शामिल।

रायपुर। राजधानी रायपुर के मायाराम सुरजन हॉल में आज सोमवार, 20 जुलाई को शाम 6 बजे से संगीत प्रेमियों के लिए एक विशेष संगीतमय कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। यूनून मेलोडी ग्रुप द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम की थीम “थोड़े बदमाश हो तुम, थोड़े नादान हो तुम…” रखी गई है। कार्यक्रम में शहर के कई जाने-माने गायक और गायिकाएं अपनी मधुर प्रस्तुतियों से श्रोताओं का मनोरंजन करेंगे। आयोजकों ने संगीत प्रेमियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस संगीतमय शाम का आनंद लेने की अपील की है।

आयोजन के डायरेक्टर राजकुमार पंजवानी ,आयोजक रवि पंजवानी ,विशेष सहयोगी राजेंद्र मटलानी ,कैलाश छाबडा एवं कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में लक्ष्मीनारायण लाहोटी , हरिशंकर दुल्हानी (पप्पू) तथा मंच संचालन एवं गायन की जिम्मेदारी शेषगिरी राव निभाएंगे। इसके अलावा राजकुमार पंजवानी, बजरंग बंसल , मोनिका तिवारी, जगदीश सचदेव, संदीप राव, सचिन सोनवानी, देबजानी मुखर्जी, पल्लवी राव , कृष्णा राव , किट्टू सिन्हा, जानकी कश्यप, पलक दरडा ,मीनाक्षी केशरवानी एवं रेखा विजय पंजवानी अपनी प्रस्तुतियां देंगे। आयोजन समिति ने बताया कि यह कार्यक्रम संगीत प्रेमियों के लिए यादगार संध्या साबित होगा और इसमें शहर के बड़ी संख्या में श्रोताओं के शामिल होने की उम्मीद है।

खबरें और भी

हमारे WhatsApp ग्रुप को फॉलो करना न भूलें।
https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

रायगढ़ में जंगल के अंदर जुए का बड़ा अड्डा बेनकाब: 33 जुआरी गिरफ्तार, 90 लाख का सामान जब्त…

रायगढ / छत्तीसगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लग्जरी गाड़ियां, नगदी...