छत्तीसगढ़ को मिला अपना लोकल राइड बुकिंग ऐप ‘RiDZEE’, युवाओं की पहल से आत्मनिर्भर भारत को मिलेगी नई उड़ान…

HomeCHHATTISGARHछत्तीसगढ़ को मिला अपना लोकल राइड बुकिंग ऐप 'RiDZEE', युवाओं की पहल...

Date:

CHHATTISGARH

छत्तीसगढ़ में आज सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने स्थानीय नवाचार और स्टार्टअप संस्कृति को बढ़ावा देते हुए प्रदेश के अपने लोकल राइड बुकिंग ऐप ‘RiDZEE’ (राइड ईजी) का शुभारंभ किया गया। यह पहल राज्य के युवाओं के नवाचार और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है। RiDZEE ऐप का उद्देश्य स्थानीय ऑटो और कैब चालकों को डिजिटल प्लेटफॉर्म से जोड़कर उन्हें अधिक रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना है, वहीं आम नागरिकों को सुरक्षित, सुलभ और किफायती यात्रा सुविधा प्रदान करना है। इस पूरी तरह छत्तीसगढ़ी पहल से स्थानीय परिवहन व्यवस्था को नई पहचान मिलने की उम्मीद है। ऐप के निर्माता सतप्रीत सिंह छाबड़ा और उनकी टीम को इस नवाचार के लिए शुभकामनाएं दी गईं तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। यह स्टार्टअप प्रदेश के युवाओं की प्रतिभा, नवाचार और उद्यमिता का उत्कृष्ट उदाहरण बनकर उभर रहा है।

ख़बरें और भी…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

खेत में ट्रैक्टर पलटने से चालक की दर्दनाक मौत, कीचड़ से निकालने की कोशिश बनी हादसे की वजह…

छत्तीसगढ़ / अंबिकापुर प्रमुख बिंदु• अंबिकापुर के तेंदुटिकरा गांव में...