रायपुर / छत्तीसगढ़
रायपुर में संगीत प्रेमियों के लिए आज, 19 जुलाई 2026 को यादगार शाम होने वाली है। अग्रवाल भवन, अग्रसेन कॉलेज के सामने, पुरानी बस्ती में आयोजित होने वाले “नाम रह जाएगा-6” कार्यक्रम में हिंदी फिल्म संगीत के सदाबहार और कर्णप्रिय गीतों की शानदार प्रस्तुतियां दी जाएंगी। रामदास अग्रवाल द्वारा प्रस्तुत इस संगीतमय आयोजन में मनोहर ठाकुर, प्रभात ध्रुव, अजय कर्मोकर, नवीन अग्रवाल, राजेश गोयल, आदित्य कर्मोकर, भूमिका साहू, हर्षिका, संचिता भट्टाचार्य और काजल अग्रवाल सहित कई प्रतिभाशाली कलाकार अपनी आवाज का जादू बिखेरेंगे। कार्यक्रम का संचालन एवं विशेष प्रस्तुति अपूर्वा वाटे देंगी, जबकि वरिष्ठ संगीत प्रेमी सुदेश मंध्यान भी कार्यक्रम से जुड़े रहेंगे। यह आयोजन शाम 6:30 बजे से रात 9:30 बजे तक चलेगा और लता मंगेशकर के अमर गीतों सहित सदाबहार फिल्मी नगमों से श्रोताओं को भाव-विभोर करेगा।


