रायपुर/अभनपुर
विभिन्न स्थानों पर पहुंचकर सांसद ने दिवंगत जनों को श्रद्धासुमन अर्पित किए और परिजनों को ढांढस बंधाया।
हेड लाइंस
सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कई शोक संतप्त परिवारों से की मुलाकात।
दिवंगत पुण्यात्माओं को श्रद्धांजलि अर्पित कर शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं।
परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए ईश्वर से धैर्य प्रदान करने की प्रार्थना की।
रायपुर/अभनपुर भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने रविवार को विभिन्न स्थानों पर पहुंचकर दिवंगत जनों को श्रद्धासुमन अर्पित किए तथा उनके शोकाकुल परिजनों से भेंट कर गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं। अभनपुर में उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता स्वर्गीय श्री बलराम तिवारी जी के निधन पर उनके निवास पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके साथ ही कमल विहार में विधानसभा अध्यक्ष के पूर्व सचिव श्री बालमुकुंद शर्मा (कांकेर) की धर्मपत्नी स्वर्गीय श्रीमती शोभा शर्मा जी, कांदुल में भाजपा जिला उपाध्यक्ष श्री जितेंद्र धुरंधर जी की भाभी स्वर्गीय श्रीमती शारदा धुरंधर जी, पूर्व पार्षद श्री जगदीश आहूजा की बड़ी भाभी श्रीमती बीना आहूजा तथा ब्राह्मणपारा निवासी शिक्षाविद स्वर्गीय श्री शंकर दुबे (गुरुजी) के निधन पर उनके निवास पहुंचकर श्रद्धासुमन अर्पित किए।
सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने शोक संतप्त परिवारों के सदस्यों से मिलकर उन्हें इस कठिन समय में धैर्य बनाए रखने का संदेश दिया और दिवंगत आत्माओं के प्रति अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि सभी दिवंगत पुण्यात्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोकाकुल परिजनों को इस अपूरणीय दुःख को सहन करने की शक्ति और संबल दें। इस दौरान उपस्थित लोगों ने भी दिवंगत आत्माओं को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।
ख़बरें और भी…


