जलकर बकाया नहीं चुकाया तो कटेगा नल कनेक्शन, नगर निगम ने जारी की सख्त चेतावनी…

HomeCHHATTISGARHJAGDALPURजलकर बकाया नहीं चुकाया तो कटेगा नल कनेक्शन, नगर निगम ने जारी...

Date:

जगदलपुर / छत्तीसगढ़

प्रमुख बिंदु
• जलकर बकायेदारों पर नगर निगम की सख्त कार्रवाई शुरू।
• 214 नल कनेक्शन और 138 अवैध कनेक्शन किए गए काटे।
• तीन महीने में विशेष अभियान से 1.30 करोड़ रुपये की वसूली।

जगदलपुर। नगर निगम जगदलपुर ने जलकर बकायेदारों के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए स्पष्ट किया है कि समय पर जलकर जमा नहीं करने वाले उपभोक्ताओं के नल कनेक्शन काटे जाएंगे। निगम अधिनियम के तहत बकाया राशि की वसूली के लिए कुर्की सहित अन्य वैधानिक कार्रवाई भी की जाएगी। नगर निगम के लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी (पीएचई) विभाग द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पिछले तीन महीनों में जलकर के रूप में करीब 1 करोड़ 30 लाख रुपये की वसूली की गई है। इसी दौरान 214 बकायेदार उपभोक्ताओं के नल कनेक्शन काटे गए, जबकि 138 अवैध जल कनेक्शन भी हटाए गए हैं। इसके अलावा 25 बकायेदारों को नोटिस जारी कर शीघ्र बकाया राशि जमा करने के निर्देश दिए गए हैं।

निगम अधिकारियों ने बताया कि जलकर की राशि शहर की पेयजल व्यवस्था, पाइपलाइन के रखरखाव, नई जलापूर्ति योजनाओं के संचालन और नागरिक सुविधाओं के विकास में खर्च की जाती है। ऐसे में समय पर जलकर जमा करना सभी उपभोक्ताओं की जिम्मेदारी है। निगम ने चेतावनी दी है कि बकाया नहीं चुकाने वाले उपभोक्ताओं के खिलाफ नल कनेक्शन काटने के साथ कुर्की की कार्रवाई भी की जाएगी, जिसमें अतिरिक्त शुल्क और कार्रवाई का खर्च भी संबंधित उपभोक्ता को वहन करना पड़ सकता है। निगम ने सभी नागरिकों से अपील की है कि किसी भी प्रकार की दंडात्मक कार्रवाई से बचने के लिए जल्द से जल्द अपना बकाया जलकर जमा करें।

खबरें और भी

हमारे WhatsApp ग्रुप को फॉलो करना न भूलें।
https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related