नक्सल प्रभावित सुकमा की बेटी ने रचा इतिहास, अंतरराष्ट्रीय चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक…

HomeCHHATTISGARHRAIPURनक्सल प्रभावित सुकमा की बेटी ने रचा इतिहास, अंतरराष्ट्रीय चैंपियनशिप में जीता...

Date:

रायपुर / छत्तीसगढ़

सुकमा की शैली गुप्ता ने अंतरराष्ट्रीय मत्सोगी-डो चैंपियनशिप में स्वर्ण जीतकर बढ़ाया छत्तीसगढ़ का मान
हेडलाइंस
  • सुकमा की खिलाड़ी शैली गुप्ता ने अंतरराष्ट्रीय मत्सोगी-डो चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक।
  • 49 किलोग्राम सीनियर महिला वर्ग में नेपाल, भूटान और बांग्लादेश के खिलाड़ियों को दी कड़ी चुनौती।
  • उप मुख्यमंत्री अरुण साव और प्रभारी मंत्री केदार कश्यप ने दी बधाई।
  • कलेक्टर अमित कुमार ने उच्च शिक्षा में हरसंभव सहयोग का दिया आश्वासन।
  • खेलों में उभरती प्रतिभाओं से बदल रही है नक्सल प्रभावित सुकमा की पहचान।

रायपुर। कभी नक्सल प्रभावित क्षेत्र के रूप में पहचाना जाने वाला सुकमा अब खेल और युवा प्रतिभाओं के दम पर नई पहचान बना रहा है। जिले की होनहार खिलाड़ी शैली गुप्ता ने नई दिल्ली के तालकटोरा इंडोर स्टेडियम में 24 से 26 जून तक आयोजित अंतरराष्ट्रीय मत्सोगी-डो चैंपियनशिप में 49 किलोग्राम सीनियर महिला वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर भारत, छत्तीसगढ़ और सुकमा का गौरव बढ़ाया है।

अंतरराष्ट्रीय मंच पर लहराया भारत का परचम

नेपाल, भूटान और बांग्लादेश के खिलाड़ियों की मौजूदगी वाली इस प्रतियोगिता में शैली गुप्ता ने शानदार प्रदर्शन किया। फाइनल मुकाबले में उन्होंने एकतरफा जीत दर्ज कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। उनकी इस उपलब्धि पर उप मुख्यमंत्री एवं खेल एवं युवा कल्याण मंत्री अरुण साव तथा सुकमा जिले के प्रभारी मंत्री केदार कश्यप ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।

खेल अधोसंरचना का दिख रहा सकारात्मक परिणाम

राज्य शासन द्वारा सुकमा में खेल सुविधाओं के विकास, खिलाड़ियों को प्रशिक्षण और विभिन्न प्रतियोगिताओं में भागीदारी के अवसर उपलब्ध कराने के प्रयास अब परिणाम देने लगे हैं। कठिन परिस्थितियों के बावजूद जिले के युवा राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं। शैली गुप्ता की सफलता इस बात का प्रमाण है कि उचित मार्गदर्शन, प्रशासनिक सहयोग और दृढ़ संकल्प के साथ किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है।

कलेक्टर ने दिया हरसंभव सहयोग का भरोसा

अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता से लौटने के बाद शैली गुप्ता ने अपने माता-पिता के साथ सुकमा कलेक्टर अमित कुमार से मुलाकात की। कलेक्टर ने उन्हें स्वर्ण पदक जीतने पर बधाई देते हुए उच्च शिक्षा और भविष्य की खेल यात्रा में प्रशासन की ओर से हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।

बदलते सुकमा की नई पहचान

शैली गुप्ता का स्वर्ण पदक केवल व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं, बल्कि बदलते हुए सुकमा की नई तस्वीर का प्रतीक है। यह सफलता जिले के युवाओं के लिए प्रेरणा बनेगी और उन्हें बड़े सपने देखने का हौसला देगी। राज्य शासन शिक्षा, खेल और युवा विकास के क्षेत्र में लगातार कार्य करते हुए प्रदेश की प्रतिभाओं को राष्ट्रीय और वैश्विक मंच तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

ख़बरें और भी…

हमारे व्हाट्सएप चैनल से जुड़ें और छत्तीसगढ़ की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं।

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related