बरसात में बुलडोजर कार्रवाई पर भड़के विधायक, निगम अधिकारियों को दी सख्त चेतावनी…

HomeCHHATTISGARHBHILAIबरसात में बुलडोजर कार्रवाई पर भड़के विधायक, निगम अधिकारियों को दी सख्त...

Date:

भिलाई / छत्तीसगढ़

रावणभाठा में 40 से अधिक दुकानों पर कार्रवाई के बाद जनप्रतिनिधि ने उठाए सवाल, प्रभावित परिवारों की आजीविका पर जताई चिंता

● बरसात के बीच कार्रवाई के समय पर विधायक ने जताई आपत्ति
● स्थानीय जनप्रतिनिधि को सूचना दिए बिना कार्रवाई का लगाया आरोप
● जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई कराने की कही बात

भिलाई। सुपेला स्थित रावणभाठा क्षेत्र में नगर निगम द्वारा 40 से अधिक दुकानों को हटाने की कार्रवाई के बाद मामला तूल पकड़ने लगा है। विधानसभा के मानसून सत्र के दूसरे दिन की कार्यवाही समाप्त होने के बाद वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन को जब इस कार्रवाई की जानकारी मिली तो उन्होंने निगम अधिकारियों के रवैये पर नाराजगी जताई। विधायक ने कहा कि बरसात के मौसम में इस तरह की कार्रवाई से कई परिवारों और छोटे दुकानदारों की आजीविका प्रभावित हो सकती है। उनका कहना है कि इतनी बड़ी कार्रवाई से पहले स्थानीय जनप्रतिनिधि को विश्वास में लिया जाना चाहिए था, लेकिन बिना सूचना दिए कार्रवाई कर दी गई।

बरसात में संवेदनशीलता बरतने की दी सलाह

विधायक ने कहा कि यदि अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई आवश्यक भी थी तो उसके समय और प्रक्रिया में मानवीय दृष्टिकोण अपनाया जाना चाहिए था। बरसात के दौरान लोगों की रोजी-रोटी पर असर डालने वाली कार्रवाई उचित नहीं कही जा सकती। उन्होंने स्पष्ट किया कि बिना जनप्रतिनिधि को जानकारी दिए और जनहित की अनदेखी कर कार्रवाई करने वाले जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई कराई जाएगी। दूसरी ओर, नगर निगम की ओर से बताया गया है कि रावणभाठा क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने से पहले प्रभावित दुकानदारों को तीन दिन पूर्व नोटिस जारी किया गया था, फिर भी कार्रवाई के समय को लेकर स्थानीय स्तर पर असंतोष बना हुआ है।

ख़बरें और भी…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ के व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ना न भूलें:
http://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG

फेसबुक से जुड़ें:
https://www.facebook.com/me

यूट्यूब से जुड़ें:
https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh

व्हाट्सऐप चैनल से जुड़ें:
https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q

ट्विटर (एक्स) से जुड़ें:
https://x.com/c35509

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

1.60 करोड़ की गड़बड़ी के बाद नए खुलासे, बिना बैठक और टेंडर के लाखों रुपये खर्च करने के आरोप…

बलरामपुर / छत्तीसगढ़ राजपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में वित्तीय...