रायपुर के पीएनबी बैंक में अचानक लगी आग, दमकल की तत्परता से बड़ा हादसा टला…

HomeCHHATTISGARHRAIPURरायपुर के पीएनबी बैंक में अचानक लगी आग, दमकल की तत्परता से...

Date:

रायपुर / छत्तीसगढ़

रायपुर। राजधानी रायपुर के कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित बुढ़ापारा में रविवार को पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) की शाखा में अचानक आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। बैंक से उठते काले धुएं के गुबार को देखकर आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए और तत्काल पुलिस व फायर ब्रिगेड को सूचना दी। सूचना मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस और दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकल कर्मियों ने तत्काल मोर्चा संभालते हुए कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।

आग बुझाने के दौरान बैंक के महत्वपूर्ण दस्तावेज, रिकॉर्ड और अन्य आवश्यक सामान को सुरक्षित बचाने का प्रयास किया गया। राहत एवं बचाव कार्य के दौरान पुलिस ने सुरक्षा की दृष्टि से बैंक परिसर के आसपास लोगों की आवाजाही भी रोक दी। प्रारंभिक जांच में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट होने की आशंका जताई जा रही है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम घटनास्थल का निरीक्षण कर आग लगने के वास्तविक कारणों तथा नुकसान का आकलन करने में जुटी हुई है।

ख़बरें और भी…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related