गजराज बांध बनेगा रायपुर की नई लाइफलाइन, पेयजल भंडार के रूप में विकसित करने की पहल…

HomeCHHATTISGARHगजराज बांध बनेगा रायपुर की नई लाइफलाइन, पेयजल भंडार के रूप में...

Date:

स्वतंत्र छत्तीसगढ़

प्रमुख बिंदु
  • राज्यपाल रमेन डेका ने गजराज बांध के विकास की पहल की।
  • लगभग 230 एकड़ क्षेत्र में फैला है गजराज बांध।
  • रायपुर की पेयजल जरूरतों को पूरा करने पर रहेगा फोकस।
  • महापौर और अधिकारियों को समन्वय कर आगे बढ़ने के निर्देश।

रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका ने रायपुर शहर की भविष्य की पेयजल आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए कमल विहार स्थित गजराज बांध को एक विशाल जलाशय के रूप में विकसित करने की पहल की है। इस संबंध में राज्यपाल ने आज लोकभवन में रायपुर महापौर मीनल चौबे और नगर निगम के अतिरिक्त कमिश्नर विनोद पाण्डेय के साथ विशेष चर्चा की। बैठक में गजराज बांध के संरक्षण, विकास और शहर की जल आपूर्ति व्यवस्था में इसकी संभावित भूमिका पर विचार-विमर्श किया गया। राज्यपाल ने कहा कि यह परियोजना भविष्य में रायपुर की बढ़ती आबादी की पेयजल जरूरतों को पूरा करने में महत्वपूर्ण साबित हो सकती है।

राज्यपाल ने बताया कि वर्तमान में सिंचाई कार्यों में उपयोग नहीं हो रहे गजराज बांध की आवश्यक मरम्मत और उन्नयन कर इसे शहर की जल आपूर्ति व्यवस्था से जोड़ा जा सकता है। लगभग 230 एकड़ क्षेत्र में फैले इस बांध को पेयजल भंडार के रूप में विकसित किए जाने से रायपुरवासियों को शुद्ध और पर्याप्त पेयजल उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी। उन्होंने महापौर को संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित कर इस दिशा में आवश्यक कार्यवाही शुरू करने के निर्देश दिए। इस पहल को शहर के दीर्घकालिक जल प्रबंधन और आधारभूत संरचना विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

खबरें और भी…

हमारे WhatsApp ग्रुप को फॉलो करना न भूलें
https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related