बिजली बिल गड़बड़ी पर कांग्रेस का हल्ला बोल, 2700 मामलों की जानकारी मिलने का दावा…

HomeCHHATTISGARHRAIPURबिजली बिल गड़बड़ी पर कांग्रेस का हल्ला बोल, 2700 मामलों की जानकारी...

Date:

रायपुर / छत्तीसगढ़

प्रमुख बिंदु
  • पूर्व विधायक विकास उपाध्याय ने बिजली बिल गड़बड़ी का मुद्दा उठाया।
  • सीएसपीडीसीएल के एमडी से प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात।
  • 2700 प्रकरण संज्ञान में आने की बात सामने आई।
  • स्मार्ट मीटर हटाने और जांच की मांग, आंदोलन की चेतावनी।

रायपुर। पूर्व विधायक विकास उपाध्याय के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड (सीएसपीडीसीएल) के प्रबंध निदेशक से मुलाकात कर बिजली उपभोक्ताओं को दिए जा रहे रीडिंग बिल और भुगतान बिल की राशि में अंतर का मुद्दा उठाया। उपाध्याय ने दावा किया कि राजधानी रायपुर सहित प्रदेशभर में बड़ी संख्या में उपभोक्ता इस समस्या से प्रभावित हैं। उन्होंने कहा कि आम जनता पहले से महंगाई का सामना कर रही है, ऐसे में बिजली बिलों में गड़बड़ी लोगों की परेशानी बढ़ा रही है। प्रतिनिधिमंडल ने कई उदाहरण अधिकारियों के समक्ष रखे, जिस पर एमडी द्वारा बिजली बिल संबंधी 2700 प्रकरण संज्ञान में आने की जानकारी दिए जाने का दावा किया गया।

उपाध्याय ने स्मार्ट मीटर व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए इसे उपभोक्ताओं के लिए परेशानी का कारण बताया और स्मार्ट मीटर हटाने की मांग की। उन्होंने कहा कि ऑनलाइन ऑटो-पे सुविधा का उपयोग करने वाले कई उपभोक्ताओं को वास्तविक बिल राशि की जानकारी तक नहीं होती, जिससे गलत बिल का भुगतान होने की आशंका बढ़ जाती है। कांग्रेस नेता ने बिजली बिल गड़बड़ी की निष्पक्ष जांच, जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई और प्रदेशभर से स्मार्ट मीटर हटाने की मांग की है। साथ ही चेतावनी दी कि यदि समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो कांग्रेस पार्टी ऊर्जा विभाग के कार्यालय और मुख्यमंत्री निवास का घेराव कर आंदोलन करेगी। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता और क्षेत्रीय पदाधिकारी भी बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

खबरें और भी

हमारे WhatsApp ग्रुप को फॉलो करना न भूलें
https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

भैरव बाबा मंदिर के पास युवक गिरफ्तार, 57 हजार रुपये की नशीली टेबलेट जब्त…

बिलासपुर / छत्प्रतीसगढ़ मुख्य बिंदु रतनपुर पुलिस ने एक युवक...