“हाय वो परदेशी मन में, कौन दिशा से आ गया”आज रायपुर में सजेगी हार्मोनी म्यूजिकल ग्रुप की भव्य महफिल…

HomeENTERTAINMENT"हाय वो परदेशी मन में, कौन दिशा से आ गया"आज रायपुर में...

Date:

रायपुर / छत्तीसगढ़ / मनोरंजन

कार्यक्रम में प्रदेशभर के कलाकार देंगे प्रस्तुति,कत्थक नृत्य भी होगा आकर्षण का केंद्र, संगीत, संस्कृति और कत्थक का अनूठा संगम,
हेडलाइंस
  • हार्मोनी म्यूजिकल ग्रुप का विशेष संगीतमय कार्यक्रम आज रायपुर में।
  • मायाराम सुरजन हॉल में शाम 6:30 बजे से रात 11 बजे तक होगा आयोजन।
  • छत्तीसगढ़ी मैथिल ब्राह्मण समाज के कलाकारों की शानदार प्रस्तुतियां।
  • बेबी अवनी ठाकुर प्रस्तुत करेंगी सेमी क्लासिकल डांस ।
  • प्रदेश के विभिन्न जिलों से पहुंचे गायक और कलाकार मंच पर बिखेरेंगे सुरों का जादू।

रायपुर। हार्मोनी म्यूजिकल ग्रुप द्वारा आज 06 जून 2026 को मायाराम सुरजन हॉल, रजबंधा मैदान, रायपुर में भव्य संगीतमय कार्यक्रम शीर्षक गीत “हाय वो परदेशी मन में, कौन दिशा से आ गया” का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम का समय शाम 6:30 बजे से रात्रि 11:00 बजे तक निर्धारित किया गया है। हार्मोनी म्यूजिकल ग्रुप छत्तीसगढ़ी मैथिल ब्राह्मण समाज का एक सांस्कृतिक एवं संगीतमय मंच है, जो समय-समय पर कला, संगीत और सांस्कृतिक विरासत को बढ़ावा देने के लिए कार्यक्रम आयोजित करता है।

अनुभवी कलाकारों के नेतृत्व में होगा आयोजन

कार्यक्रम के संस्थापक एवं संचालक संजीव ठाकुर तथा सह-संचालक मनीष झा हैं, जो स्वयं प्रतिष्ठित गायक हैं। कार्यक्रम का मंच संचालन प्रसिद्ध गायक ज्ञानेश झा करेंगे। आयोजन की प्रशासनिक जिम्मेदारी संध्या झा एवं शक्ति मिश्रा (भिलाई) द्वारा संभाली जा रही है। आयोजकों के अनुसार कार्यक्रम में श्रोताओं को पुराने क्लासिकल गीत और नए गीतों का शानदार संगम सुनने को मिलेगा।

प्रदेशभर से कलाकार देंगे प्रस्तुति

इस विशेष संगीतमय संध्या में रायपुर की प्रेरणा झा, निधि ठाकुर, प्रवीण ठाकुर, प्रतीक्षा ठाकुर ,आरती झा एवं पंचेश झा अपनी प्रस्तुतियां देंगे। इसके अलावा निशांत मिश्रा (बस्तर ) अंशुमान दत्त मिश्रा (भिलाई ), डॉ. ऋतू मिश्रा (भिलाई ), प्रवेश मिश्रा (भिलाई) शक्ति मिश्रा (भिलाई ) समीर ठाकुर (राजनांदगांव) रंजना झा (कवर्धा ) विकास ठाकुर (दुर्ग) और अभिलाषा ठाकुर (दुर्ग) भी अपनी गायकी से कार्यक्रम को यादगार बनाएंगे। बता दें कि निशांत मिश्रा वर्तमान में केंद्रीय विद्यालय जगदलपुर में संगीत शिक्षक के रूप में कार्यरत हैं।

सेमी क्लासिकल डांस होगा विशेष आकर्षण

कार्यक्रम का विशेष आकर्षण बेबी अवनी ठाकुर का सेमी क्लासिकल डांस होगा। अवनी एक प्रशिक्षित कत्थक नृत्यांगना भी हैं, जिन्होंने विधिवत कत्थक शिक्षा प्राप्त की है। वर्तमान में उन्हें दुर्ग की प्रसिद्ध कत्थक शिक्षिका दीपाली झा द्वारा प्रशिक्षण दिया जा रहा है। आयोजकों का मानना है कि अवनी की प्रस्तुति दर्शकों को भारतीय शास्त्रीय नृत्य की समृद्ध परंपरा से रूबरू कराएगी।

संगीत और संस्कृति का अनूठा संगम

हार्मोनी म्यूजिकल ग्रुप का यह आयोजन केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं बल्कि सामाजिक और सांस्कृतिक एकता को मजबूत करने का भी प्रयास है। कार्यक्रम में संगीत, गायन और नृत्य की विविध प्रस्तुतियों के माध्यम से दर्शकों को एक यादगार सांस्कृतिक अनुभव प्रदान किया जाएगा। आयोजन को लेकर कलाकारों और संगीत प्रेमियों में विशेष उत्साह देखा जा रहा है।

ख़बरें और भी…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ के व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करना न भूलें।

https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related