छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय प्लेसमेंट कर्मचारी महासंघ ने अपनी तीन सूत्रीय मांग को लेकर तीन दिनों का धरना प्रदर्शन।

HomeCHHATTISGARHछत्तीसगढ़ नगरीय निकाय प्लेसमेंट कर्मचारी महासंघ ने अपनी तीन सूत्रीय मांग को...

Date:

सुनील सिंह राठौर – नारायणपुर

06 अप्रैल 2023

नारायणपुर : छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय प्लेसमेंट कर्मचारी महासंघ ने अपनी 3 सूत्रीय मांगो को लेकर 10 से 12 अप्रैल तक बखरूपारा के बाज़ार स्थल मे सुबह 11 बजे से लेकर शाम 4 बजे तक धरना प्रदर्शन करना तय किया है। प्लेसमेंट कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष विकास शर्मा ने बताया कांग्रेस ने अपने जन घोषणा पत्र में अनियमित, संविदा एवं दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों को नियमित करने,छटनी नही करने तथा आउट सोर्सिंग/ ठेका प्रथा बंद करने का वचन मुख्यमंत्री ने स्वयं 14 फरवरी 2019 को अनियमित संगठन के मंच से दिया था। मंच से कहा भी कि यह वर्ष किसानों का है, आगामी वर्ष कर्मचारियों का होगा। परन्तु आज लगभग 4 वर्ष होने को है प्रदेश के प्लेसमेंट/ ठेका कर्मचारी आज तक प्लेसमेंट कर्मचारी ही है। वादे के विपरीत कांग्रेस की सरकार ने नगरीय निकायों के प्लेसमेंट कर्मचारियों को नियमितीकरण नही किया/ प्लेसमेंट बंद नही किया। जिससे प्रदेश के समस्त नगरीय निकायों के कर्मचारीयों मे रोष व्याप्त है,क्षुब्ध हैं ।
आखिर वो महासंघ की तीन सूत्रीय मांग क्या हैं
१.समस्त नगरीय निकायों में प्लेसमेंट/ ठेका प्रथा को समाप्त कर प्लेसमेंट कर्मचारियों को नगरीय निकायों में समायोजन किया जावे।
२.समस्त नगरीय निकायों में कार्यरत प्लेसमेंट कर्मचारियों को नियमित किया जावे तथा नियमितीकरण तक 62 वर्ष की आयु तक नौकरी की सुरक्षा प्रदान की जावे।
३.नगरीय निकायों में कार्यरत किसी भी प्लेसमेंट कर्मी को सेवा से पृथक ना किया जावे।

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

लालच बना वजह: डीएसपी से 5 लाख की ठगी, दोगुना रकम का दिया गया झांसा, नकद रकम लेकर फरार…

रायपुर / छत्तीसगढ़ ऑनलाइन ट्रांसफर का वादा, आरोपियों की तलाश...

मानवाधिकार के क्षेत्र में बड़ी जिम्मेदारी: कैलाश यादव बने प्रदेश संरक्षक…

रायपुर / छत्तीसगढ़ अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार फाउंडेशन में नई नियुक्ति, सेवा...

पंचम दा को संगीतमय श्रद्धांजलि: रायपुर में आज कराओके संध्या का भव्य आयोजन…

रायपुर / छत्तीसगढ़ सदाबहार गीतों से गूंजेगा मायाराम सुरजन हॉल,...

रायपुर में कांग्रेस की सक्रियता तेज: महिला कांग्रेस संगठन पर होगा बड़ा मंथन…

रायपुर / छत्तीसगढ़ अलका लांबा ने छत्तीसगढ़ दौरे की शुरुआत...