HomeCHHATTISGARHभूपेश सरकार ने एक वर्ष में पूरा किया पत्रकारों से किया दूसरा...

Date:

भूपेश सरकार ने एक वर्ष में पूरा किया पत्रकारों से किया दूसरा बड़ा वादा..

आवासीय भूमि के बाद अब विकास कार्यों के लिए 1.80 करोड़ जारी |


रायपुर, 23 मार्च 2023.
पत्रकार सुरक्षा कानून की खुशी के बीच गुरुवार को राजनांदगांव जिले के पत्रकारों के लिए राज्य सरकार ने हर्षित करने वाला आदेश जारी किया है। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने राजनांदगांव जिले के पत्रकारों से किया वादा एक वर्ष के भीतर ही पूरा कर दिया है। वर्ष 2022 में 10 एकड़ आवासीय भूमि देने वाली भूपेश सरकार ने अब उस भूमि में मूलभूत विकास कार्यों के लिए एक करोड़ 80 लाख रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति भी जारी कर दी है। इस राशि से पत्रकारों के लिए पनेका में आबंटित आवासीय भूमि पर सड़क, पानी, बिजली व नाली निर्माण कार्य शीघ्र शुरू कराया जाएगा।
गौरतलब है कि राजनांदगांव जिले के पत्रकार लंबे अरसे से आवासीय भूमि की मांग कर रहे थे। प्रेस क्लब गृह निर्माण सहकारी समिति के गठन के साथ कागजी प्रक्रिया पूरी होते ही सरकार ने पनेका में स्थित राजगामी संपदा न्यास की 10 एकड़ भूमि पत्रकारों को देने का निर्णय लिया। जनवरी 2022 में राजगामी न्यास को वांछित राशि का भुगतान होने के चार माह बाद ही भूमि का आबंटन प्रेस क्लब की गृह निर्माण समिति को कर दिया गया। 15 अगस्त 2022 तक यह भूमि समिति के सभी पत्र 142 सदस्यों को बराबर-बराबर (1980 वर्गफीट) पुनर्बंटित कर दी गई है।
घर बुलाकर दी विकास की राशि:-
पत्रकारों के नाम से जमीन का पंजीयन होने के बाद 16 अगस्त 2022 को मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने जिले के पत्रकारों को मुख्यमंत्री आवास रायपुर आमंत्रित किया। वहां उन्होंने स्वयं अपने हाथों से आवंटित जमीन के दस्तावेज पत्रकारों को सौंपे। इतना ही नहीं इसी संक्षिप्त समारोह में उन्होंने प्रस्तावित पत्रकार कालोनी में विकास कार्यों के लिए एक करोड़ 80 लाख रुपये देने की महत्वपूर्ण घोषणा भी कर दी। तमाम प्रकार की कागजी प्रक्रिया को पूरी करते हुए शासन ने महज सात माह की अल्पावधि में ही यह राशि नगरीय प्रशासन विभाग के माध्यम से नगर निगम राजनांदगांव को जारी भी कर दी।
निविदा के बाद जल्द ही शुरू होगा काम
उक्त राशि से सड़क, नाली, बिजली व पानी का काम कराया जाना है। विद्युतीकरण के लिए 84 लाख रुपये जारी किए गए हैं। शेष राशि अन्य प्रस्तावित कार्यों पर खर्चे किए जा सकेंगे। 23 मार्च को जारी आदेश में नगरीय प्रशासन विभाग के अधीक्षण अभियंता श्याम पटेल ने कहा है कि जल्द ही निविदा की प्रक्रिया पूरी कर निर्माण कार्य प्रारंभ किया जाए। इस उपलब्धि से जिले के पत्रकारों में हर्ष व्याप्त है। प्रेस क्लब के अध्यक्ष सचिन अग्रहरि व प्रेस क्लब गृह निर्माण सहकारी समिति के अध्यक्ष मिथलेश देवांगन ने मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल व छत्तीसगढ़ शासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया है।

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

बस्तर में अवैध शराब तस्करी का भंडाफोड़, 75 पेटी मध्यप्रदेश की शराब जब्त; आरोपी जेल भेजा गया…

मुख्य सुर्खियां कोड़ेनार पुलिस की ग्राम मावलीभाटा के जहाजभाटा पारा...

विजयादशमी पर जीत का तोहफा देने उतरेगी टीम इंडिया, रायपुर में आज भारत-जिम्बाब्वे का आखिरी टी20 मुकाबला…

मुख्य सुर्खियां रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम...

राज्यपाल रमेन डेका ने दी विजयादशमी की शुभकामनाएं, कहा— सत्य और अच्छाई की सदैव होती है जीत…

मुख्य सुर्खियां राज्यपाल रमेन डेका ने प्रदेशवासियों को दशहरा पर्व...