दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे रायपुर मंडल के भिलाई में ‘‘उत्कृष्टता केंद्र’’ का उद्घाटन…

HomeCHHATTISGARHदक्षिण पूर्व मध्य रेलवे रायपुर मंडल के भिलाई में ‘‘उत्कृष्टता केंद्र’’ का...

Date:

रायपुर, 21 अगस्त 2025।
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे रायपुर मंडल के भिलाई में आज ‘‘उत्कृष्टता केंद्र’’ का शुभारंभ किया गया। इस केंद्र का उद्घाटन द.पू.म. रेलवे के प्रधान मुख्य विद्युत अभियंता श्री रामेन्द्र कुमार तिवारी ने किया। इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक रायपुर श्री दयानंद, मुख्य विद्युत अभियंता (परिचालन) श्री जी.सी. सोलंकी, वरिष्ठ मंडल विद्युत अभियंता (परिचालन) श्री अनुराग तिवारी सहित अनेक अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।

प्रशिक्षण व सुविधा
यह उत्कृष्टता केंद्र चालक दल कर्मियों की दक्षता बढ़ाने और आधुनिक लोकोमोटिव प्रणालियों की जानकारी उपलब्ध कराने हेतु स्थापित किया गया है। यहाँ 50 प्रशिक्षुओं की क्षमता वाले दो अत्याधुनिक कक्षा-कक्ष बनाए गए हैं, जिनमें कंप्यूटरीकृत डिजिटल डिस्प्ले बोर्ड के माध्यम से प्रशिक्षण दिया जाएगा। साथ ही महिला और पुरुष प्रशिक्षुओं के लिए अलग-अलग सर्वसुविधायुक्त आवास व भोजन व्यवस्था की गई है।

कोर्स और उद्देश्य
इस प्रशिक्षण केंद्र में ऑपरेशन व ट्रबल शूटिंग (3 फेज लोको, 9000 एचपी लोको, डीजल जीई लोको, डब्लूएजी-12 लोको, मेमू, कन्वेंशनल लोको), विभिन्न ब्रेक प्रणालियों पर प्रशिक्षण, ड्राइविंग स्किल्स सुधार तथा लोको इंस्पेक्टर हेतु स्किल एन्हांसमेंट जैसे पाठ्यक्रम संचालित होंगे। इनका उद्देश्य चालक दल कर्मियों को जटिल उपकरणों की समझ, खराबियों की पहचान और सुरक्षित व कुशल संचालन के लिए तैयार करना है।

विशेष आकर्षण
इस ‘‘उत्कृष्टता केंद्र’’ में सालाना लगभग 1551 चालक दल कर्मियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। केंद्र की विशेषताओं में विभिन्न प्रकार के लोकोमोटिव (डब्लूएजी-9, डब्लूएजी-7, डब्लूडीजी-4 व मेमू) के बोगियों को खुले पार्क में प्रदर्शित करना शामिल है। यहाँ प्रत्येक बोगी को उसके नाम, कार्य, निरीक्षण बिंदु और सामान्य खराबियों के साथ नामांकित किया गया है। यह अनोखी पहल प्रशिक्षुओं को उन हिस्सों को नजदीक से देखने और समझने का अवसर देती है, जो सामान्य संचालन के दौरान दिखाई नहीं देते।

भिलाई स्थित यह ‘‘उत्कृष्टता केंद्र’’ निश्चित रूप से दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के चालक दल कर्मियों की दक्षता और तकनीकी ज्ञान को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगा।

वेबसाईट- www.swatantrachhattisgarh.com व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक: https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG  फेसबुक से जुड़ने के लिए लिंक: https://www.facebook.com/profile.php?id=61566212073238 यूट्यूब से जुड़ने के लिए लिंक : https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh  whatsapp चैनल से जुड़ने के लिए लिंक :https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q  ट्विटर से जुड़ने के लिए लिंक: https://x.com/c35509

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

लोकतंत्र सेनानियों को मिला सम्मान, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बोले- आपातकाल का दौर कभी नहीं भुलाया जा सकता…

रायपुर/छत्तीसगढ़ हेडलाइंस आपातकाल स्मृति दिवस पर लोकतंत्र सेनानियों का भव्य सम्मान...

रास्ते से अगवा कर घर में बनाया बंधक! खाट के नीचे बंधी मिली 22 वर्षीय युवती, आरोपी फरार…

आरंग/छत्तीसगढ़ हेडलाइंस 22 वर्षीय युवती के कथित अपहरण और बंधक बनाए...

भिलाई स्टील प्लांट में 119 कर्मियों का सम्मान, नेहरू अवार्ड से बढ़ा हौसला…

भिलाई/छत्तीसगढ़ उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को मिला...