बिलासपुर नगर निगम बैठक में फर्जी आर्किटेक्ट मामला गरमाया, मेयर ने अफसरों को दी चेतावनी…

HomeCHHATTISGARHBILASPURबिलासपुर नगर निगम बैठक में फर्जी आर्किटेक्ट मामला गरमाया, मेयर ने अफसरों...

Date:

बीलासपुर : 05 अगस्त 2025

नगर निगम की MIC बैठक में फर्जी आर्किटेक्ट के जरिए नक्शा पास कराने का मामला सामने आने पर मेयर पूजा विधानी ने अफसरों की कड़ी फटकार लगाई। उन्होंने चेतावनी दी कि लापरवाही और आदेशों की अनदेखी अब बर्दाश्त नहीं होगी, दोषियों पर सीधी कार्रवाई की जाएगी। मेयर ने कहा कि वर्षों से फर्जी आर्किटेक्ट के नक्शे पास हो रहे हैं और किसी को भनक तक नहीं लगी, जो गंभीर विभागीय लापरवाही का संकेत है। साथ ही उन्होंने 5 महीने से ठेका और प्लेसमेंट कर्मचारियों की सूची न सौंपे जाने पर भी नाराजगी जताई।

यह भी पढ़े : प्राचार्य पदोन्नति विवाद में हाईकोर्ट का अहम फैसला, शासन के नियम वैध1475 शिक्षकों की पदस्थापना फिलहाल अटकी…

बैठक में 84 करोड़ रुपए की लागत से वार्डों में आधारभूत विकास कार्यों को मंजूरी दी गई। इसके अलावा मुख्यमंत्री नगरोत्थान योजना के तहत 100 करोड़ रुपए के प्रस्ताव भी पारित हुए। रामसेतु और सिरगिट्टी कॉम्प्लेक्स जैसे पुराने अहम प्रस्तावों पर चर्चा नहीं हो सकी। बैठक में विधायक अमर अग्रवाल की समझाइश का असर दिखा और कार्यवाही शांतिपूर्ण रही।

सभापति विनोद सोनी, निगम आयुक्त अमित कुमार समेत कई अधिकारी और एमआईसी सदस्य बैठक में उपस्थित रहे।

www.swatantrachhattisgarh.com व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक:  https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG  यूट्यूब से जुड़ने के लिए लिंक : https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh  whatsapp चैनल से जुड़ने के लिए लिंक :https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q  ट्विटर से जुड़ने के लिए लिंक: https://x.com/c35509

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

भिलाई स्टील प्लांट में 119 कर्मियों का सम्मान, नेहरू अवार्ड से बढ़ा हौसला…

भिलाई/छत्तीसगढ़ उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को मिला...

लालच बना वजह: डीएसपी से 5 लाख की ठगी, दोगुना रकम का दिया गया झांसा, नकद रकम लेकर फरार…

रायपुर / छत्तीसगढ़ ऑनलाइन ट्रांसफर का वादा, आरोपियों की तलाश...

मानवाधिकार के क्षेत्र में बड़ी जिम्मेदारी: कैलाश यादव बने प्रदेश संरक्षक…

रायपुर / छत्तीसगढ़ अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार फाउंडेशन में नई नियुक्ति, सेवा...

पंचम दा को संगीतमय श्रद्धांजलि: रायपुर में आज कराओके संध्या का भव्य आयोजन…

रायपुर / छत्तीसगढ़ सदाबहार गीतों से गूंजेगा मायाराम सुरजन हॉल,...