झोलाछाप डॉक्टरों के खिलाफ जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, तीन अवैध क्लीनिक सील…

HomeCHHATTISGARHझोलाछाप डॉक्टरों के खिलाफ जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, तीन अवैध क्लीनिक...

Date:

कोरिया : 11 जून 2025

छत्तीसगढ़ राज्य नर्सिंग होम एक्ट 2013 के तहत कोरिया जिले में झोलाछाप डॉक्टरों के खिलाफ जिला प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है। यह अभियान कलेक्टर श्री चंदन त्रिपाठी, संभागीय संयुक्त संचालक डॉ. अनिल शुक्ला और सीएमएचओ डॉ. प्रशांत सिंह के मार्गदर्शन में 9 और 10 जून को चलाया गया।

10 जून को बैकुंठपुर ब्लॉक के चरचा कॉलरी क्षेत्र में दो अवैध क्लीनिकों की जांच की गई। उड़िया दफाई में सुधीर कुमार मिश्रा बिना किसी वैध डिग्री के इलाज करते पाए गए। उनके क्लीनिक से दवाइयां, नीडल, इंजेक्शन मिले, लेकिन कोई पंजीयन नहीं मिला, जिसके बाद क्लीनिक को सील कर दिया गया।

यह भी पढ़े :सीएम विष्णुदेव साय ने बुलाई कैबिनेट की आपात बैठक, अमित शाह के दौरे और अनुकंपा नियुक्ति पर हो सकता है फैसला…

इसी तरह टीना दफाई में ‘डॉ. आर. खान’ नाम से संचालित घरेलू क्लीनिक में भी बिना मान्य डिग्री के इलाज हो रहा था। वहां आईवी स्टैंड, बेड व उपकरण मिले, पर वैध प्रमाणपत्र नहीं मिला। यह क्लीनिक भी सील कर दिया गया।

9 जून को सोनहत ब्लॉक के तेलीमुड़ा गांव में महेन्द्र पटेल द्वारा अवैध इलाज की शिकायत पर जांच हुई। बिना पंजीयन प्रमाणपत्र मिलने पर कारण बताओ नोटिस जारी करने की अनुशंसा की गई। स्वास्थ्य विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि केवल पंजीकृत और योग्य चिकित्सकों से ही उपचार कराएं और अवैध चिकित्सा की सूचना तत्काल दें।

whatsapp ग्रुप से जुड़ें;https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG  फेसबुक से जुड़ें;https://www.facebook.com/me  यूट्यूब से जुड़ें; https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh  व्हात्सप्प चैनल से जुड़ें; https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q  ट्वीटर से जुड़ें; https://x.com/c35509

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

पंचम दा को संगीतमय श्रद्धांजलि: रायपुर में आज कराओके संध्या का भव्य आयोजन…

रायपुर / छत्तीसगढ़ सदाबहार गीतों से गूंजेगा मायाराम सुरजन हॉल,...

रायपुर में कांग्रेस की सक्रियता तेज: महिला कांग्रेस संगठन पर होगा बड़ा मंथन…

रायपुर / छत्तीसगढ़ अलका लांबा ने छत्तीसगढ़ दौरे की शुरुआत...

बिलासपुर में विवाहिता की संदिग्ध मौत, शरीर पर चोट के निशान मिलने से बढ़ा विवाद, मायके पक्ष ने जताई हत्या की आशंका…

बिलासपुर/छत्तीसगढ़ हेडलाइंस बिलासपुर में 28 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में...