छत्तीसगढ़ में शराब पर ओवरचार्जिंग का खेल उजागर, सीएम के निर्देश पर महासमुंद में बड़ी कार्रवाई…

HomeCHHATTISGARHछत्तीसगढ़ में शराब पर ओवरचार्जिंग का खेल उजागर, सीएम के निर्देश पर...

Date:

रायपुर / महासमुंद: 07 जून 2025

छत्तीसगढ़ में शराब दुकानों द्वारा ग्राहकों से अधिक कीमत वसूलने (ओवरचार्जिंग) का खुला खेल अब सरकार के निशाने पर है। लगातार मिल रही शिकायतों के बाद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर प्रदेश में ‘ऑपरेशन ओवरचार्जिंग’ शुरू किया गया है। इस अभियान के तहत राज्य के सभी जिलों में विशेष टीमें गठित की गई हैं, जिन्हें ग्राहक बनकर शराब दुकानों की जांच करने का जिम्मा सौंपा गया है।

इसी क्रम में 29 मई को महासमुंद जिले में आबकारी विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई की। डिप्टी कमिश्नर नीतू नोतानी के नेतृत्व में एक जांच टीम ने स्थानीय शराब दुकान का निरीक्षण किया, जहां शराब पर 246 रुपए की ओवरचार्जिंग पकड़ी गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए दुकान का पूरा स्टॉक चेक किया गया। जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ कि दुकान संचालकों ने सरकार के लगभग 7 लाख रुपए का राजस्व जमा ही नहीं किया था। इस लापरवाही और मिलीभगत के आरोप में महासमुंद के प्रभारी जिला आबकारी अधिकारी निधीश कुमार कोष्टी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। निलंबन अवधि के दौरान उन्हें आबकारी आयुक्त कार्यालय से अटैच किया गया है।

मुख्यमंत्री ने स्पष्ट संदेश दिया है कि आम जनता के साथ किसी भी प्रकार की लूट बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने प्रशासन को निर्देशित किया है कि जहां भी ओवरचार्जिंग या राजस्व गबन के प्रमाण मिलें, वहां कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए। ‘ऑपरेशन ओवरचार्जिंग’ के तहत आने वाले दिनों में राज्य भर में और भी जांच अभियान चलाए जाएंगे। राज्य सरकार का उद्देश्य न केवल उपभोक्ताओं को राहत देना है, बल्कि शराब व्यवसाय में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करना भी है।

ख़बरें और भी… https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q दिए गए लिंक पर क्लिक हमसे जुड़ें और अपने आस पास की ख़ास ख़बरों के प्रकाशन के लिए 99934-54909 पर संपर्क कर सकतें है

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

लालच बना वजह: डीएसपी से 5 लाख की ठगी, दोगुना रकम का दिया गया झांसा, नकद रकम लेकर फरार…

रायपुर / छत्तीसगढ़ ऑनलाइन ट्रांसफर का वादा, आरोपियों की तलाश...

मानवाधिकार के क्षेत्र में बड़ी जिम्मेदारी: कैलाश यादव बने प्रदेश संरक्षक…

रायपुर / छत्तीसगढ़ अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार फाउंडेशन में नई नियुक्ति, सेवा...

पंचम दा को संगीतमय श्रद्धांजलि: रायपुर में आज कराओके संध्या का भव्य आयोजन…

रायपुर / छत्तीसगढ़ सदाबहार गीतों से गूंजेगा मायाराम सुरजन हॉल,...

रायपुर में कांग्रेस की सक्रियता तेज: महिला कांग्रेस संगठन पर होगा बड़ा मंथन…

रायपुर / छत्तीसगढ़ अलका लांबा ने छत्तीसगढ़ दौरे की शुरुआत...