9वीं और 11वीं की वार्षिक परीक्षाएं 22 मार्च से, स्कूलों को स्वयं तैयार करने होंगे प्रश्नपत्र..

HomeCHHATTISGARH9वीं और 11वीं की वार्षिक परीक्षाएं 22 मार्च से, स्कूलों को स्वयं...

Date:

रायपुर : 15 मार्च 2023 (जी.भूषण )

9वीं और 11वीं की वार्षिक परीक्षाएं 22 मार्च से शुरू होंगी। इस संबंध में पिछले दिनों जिला शिक्षा अधिकारी की तरफ से निर्देश जारी किया गया था। दोनों कक्षाओं की वार्षिक परीक्षाएं स्कूल अपने स्तर पर 22 मार्च से लेकर चार अप्रैल के मध्य कभी भी आयोजित कर सकते हैं। वार्षिक परीक्षाओं के प्रश्नपत्र स्कूलों को पूरे पाठ्यक्रम और माध्यमिक शिक्षा मंडल के प्रश्नपत्र के आधार पर खुद तैयार करने हैं।गौरतलब है कि 9वीं और 11वीं की परीक्षा में जिलेभर में 40 हजार से ज्यादा विद्यार्थी बैठेंगे। परीक्षा पूरी होने के बाद कापियों का मूल्यांकन कर 10 अप्रैल को परीक्षा परिणाम घोषित करना है।

परीक्षा में पूरक आने वाले छात्रों के लिए 11 अप्रैल से पूरक विषयों की नियमित कक्षाएं लगाई जाएंगी।पूरक परीक्षाओं के लिए कम से कम 10 दिन तक कक्षाएं लगाने के निर्देश जारी किए गए हैं, ताकि छात्रों की पूरक विषय की बेहतर तैयारी हो जाए। पूरक विषय की परीक्षाएं 24 अप्रैल से शुरू होंगी। परीक्षाओं के बीच में छात्रों को तैयारी करने के लिए अंतराल भी दिया जाएगा। परीक्षा पूरी होने के बाद 29 अप्रैल को पूरक परीक्षाओं के परिणाम जारी किए जाएंगे।

प्राथमिक और माध्यमिक कक्षाओं की परीक्षाओं के लिए अभी तिथि तय नहीं है। शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने बताया कि शासन की तरफ से अभी पहली से आठवीं कक्षा की वार्षिक परीक्षाओं के लिए अभी निर्देश नहीं मिले हंै। शासन की तरफ से निर्देश मिलने के बाद इन कक्षाओं की वार्षिक परीक्षा की समय-सारणी जारी की जाएगी।

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

लोकतंत्र सेनानियों को मिला सम्मान, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बोले- आपातकाल का दौर कभी नहीं भुलाया जा सकता…

रायपुर/छत्तीसगढ़ हेडलाइंस आपातकाल स्मृति दिवस पर लोकतंत्र सेनानियों का भव्य सम्मान...

रास्ते से अगवा कर घर में बनाया बंधक! खाट के नीचे बंधी मिली 22 वर्षीय युवती, आरोपी फरार…

आरंग/छत्तीसगढ़ हेडलाइंस 22 वर्षीय युवती के कथित अपहरण और बंधक बनाए...

भिलाई स्टील प्लांट में 119 कर्मियों का सम्मान, नेहरू अवार्ड से बढ़ा हौसला…

भिलाई/छत्तीसगढ़ उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को मिला...