कूट रचित दस्तावेज,जन्म पत्र तैयार करने वाले आरोपी हुवे गिरफ्तार….

HomeCHHATTISGARHकूट रचित दस्तावेज,जन्म पत्र तैयार करने वाले आरोपी हुवे गिरफ्तार....

Date:

सरईपाली : 13 मार्च 2023 (दिलीप गुप्ता )

सरायपाली टीआई आशीष वासनिक ने जानकारी देते हुवे बताया कि थाना सरायपाली में प्रार्थीया श्रीमती दमयंती देवता पति वकील देवता निवासी रविग्राम नगर तेलीबांधा रायपुर द्वारा लिखित आवेदन पेश किया गया आवेदन पत्र के जांच में पाया गया कि आवेदिका दमयंती देवता का पति आरोपी वकील देवता अपने पत्नी को छोड़कर अनावेदिका बनिता दास को पत्नी बना कर रखा है और उससे जन्म हुए लड़का पुत्र का जन्म प्रमाण पत्र रजिस्ट्रार कार्यालय नगर पालिका सरायपाली से अपने पूर्व पत्नी दमयंती देवता का नाम छल पूर्वक लिखाकर जन्म प्रमाण पत्र बनाया गया है जबकि दमयंती देवता द्वारा पुत्र को जन्म नहीं दिया है । इस प्रकार से आरोपीगणों के द्वारा पूर्व पत्नी के नाम का इस्तेमाल कर छल पूर्वक कूट रचित दस्तावेज जन्म प्रमाण पत्र तैयार कराया गया है की रिपोर्ट पर थाना सरायपाली में आरोपियों के विरुद्ध थाना सरायपाली में अपराध क्रमांक 90/2023 , धारा 420,34 भा.द.वि .कायम कर विवेचना में लिया गया व त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी (1) वकील देवता पिता शेषदेव देवता उम्र 45 वर्ष निवासी वार्ड नंबर 02 महलपारा सरायपाली (2) बनिता दास पिता पितबास दास उम्र 32 वर्ष निवासी वार्ड नंबर 02 महलपारा थाना सरायपाली को गिरफ्तार किया गया ।
संपूर्ण कार्यवाही में एसआई उदयराम साहु आर कमल जांगड़े योगेंद्र बंजारे चंद्रकला वर्मा का विशेष योगदान रहा ।

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

लालच बना वजह: डीएसपी से 5 लाख की ठगी, दोगुना रकम का दिया गया झांसा, नकद रकम लेकर फरार…

रायपुर / छत्तीसगढ़ ऑनलाइन ट्रांसफर का वादा, आरोपियों की तलाश...

मानवाधिकार के क्षेत्र में बड़ी जिम्मेदारी: कैलाश यादव बने प्रदेश संरक्षक…

रायपुर / छत्तीसगढ़ अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार फाउंडेशन में नई नियुक्ति, सेवा...

पंचम दा को संगीतमय श्रद्धांजलि: रायपुर में आज कराओके संध्या का भव्य आयोजन…

रायपुर / छत्तीसगढ़ सदाबहार गीतों से गूंजेगा मायाराम सुरजन हॉल,...

रायपुर में कांग्रेस की सक्रियता तेज: महिला कांग्रेस संगठन पर होगा बड़ा मंथन…

रायपुर / छत्तीसगढ़ अलका लांबा ने छत्तीसगढ़ दौरे की शुरुआत...