HomeCHHATTISGARHबेंगलुरु दौरे पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री, निवेशकों और उद्योगपतियों से करेंगे चर्चा...

Date:

बेंगलुरु दौरे पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री, निवेशकों और उद्योगपतियों से करेंगे चर्चा…

रायपुर, 26 मार्च 2025: (भूषण)

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री 26 मार्च को बेंगलुरु के आधिकारिक दौरे पर रहेंगे, जहां वे विभिन्न निवेशकों और उद्योग जगत के प्रतिनिधियों के साथ महत्वपूर्ण बैठकों में शामिल होंगे। इस दौरे का उद्देश्य राज्य में निवेश संभावनाओं को बढ़ावा देना और औद्योगिक विकास को गति देना है।

मुख्यमंत्री सुबह 11:00 बजे से दोपहर 12:55 बजे तक “छत्तीसगढ़ इन्वेस्टर कनेक्ट” कार्यक्रम में भाग लेंगे, जहां वे संभावित निवेशकों को राज्य में निवेश के लिए आमंत्रित करेंगे। इसके बाद दोपहर 2:15 बजे से 3:00 बजे तक नेशनल एसोसिएशन ऑफ सॉफ्टवेयर एंड सर्विस कंपनीज (NASSCOM) के साथ उनकी बैठक होगी, जिसमें सूचना प्रौद्योगिकी और स्टार्टअप क्षेत्र में निवेश की संभावनाओं पर चर्चा की जाएगी।

इसके तुरंत बाद, मुख्यमंत्री दोपहर 3:00 बजे से 3:45 बजे तक इंडियन इलेक्ट्रॉनिक्स एंड सेमीकंडक्टर एसोसिएशन (IESA) के प्रतिनिधियों से मुलाकात करेंगे, जहां राज्य में इलेक्ट्रॉनिक्स और सेमीकंडक्टर उद्योग के विकास को लेकर बातचीत होगी। शाम 4:00 बजे से 6:00 बजे तक वे विभिन्न बिजनेस टू गवर्नमेंट (B2G) बैठकों में हिस्सा लेंगे, जहां राज्य में विभिन्न क्षेत्रों में निवेश को लेकर बातचीत की जाएगी।

मुख्यमंत्री रात में होटल ताज वेस्ट एंड, बेंगलुरु में विश्राम करेंगे। अगले दिन, 27 मार्च को सुबह 6:00 बजे वे कार से केंपेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा, बेंगलुरु के लिए रवाना होंगे और सुबह 7:30 बजे इंडिगो की फ्लाइट 6E 405 से रायपुर लौटेंगे। सुबह 9:30 बजे वे स्वामी विवेकानंद हवाई अड्डा, रायपुर पहुंचेंगे और 10:00 बजे मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन, रायपुर लौटेंगे।

ख़बरें और भी … व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक:https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG फेसबुक से जुड़ने के लिए लिंक:https://www.facebook.com/me यूट्यूब से जुड़ने के लिए लिंक : https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh whatsapp चैनल से जुड़ने के लिए लिंक :https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q ट्विटर से जुड़ने के लिए लिंक: https://x.com/c35509

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

बस्तर में अवैध शराब तस्करी का भंडाफोड़, 75 पेटी मध्यप्रदेश की शराब जब्त; आरोपी जेल भेजा गया…

मुख्य सुर्खियां कोड़ेनार पुलिस की ग्राम मावलीभाटा के जहाजभाटा पारा...

विजयादशमी पर जीत का तोहफा देने उतरेगी टीम इंडिया, रायपुर में आज भारत-जिम्बाब्वे का आखिरी टी20 मुकाबला…

मुख्य सुर्खियां रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम...