जगदलपुर की जनता ने मात्र 23 वर्ष के युवा को अपना पार्षद बनाया |

HomeCHHATTISGARHजगदलपुर की जनता ने मात्र 23 वर्ष के युवा को अपना पार्षद...

Date:

जगदलपुर : 15 फरवरी 2025 (बस्तर डेस्क )

छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय चुनाव-2025 में जगदलपुर को एक युवा पार्षद मिला है | जिसकी उम्र 23 साल है | संभवतः इस चुनाव में यह छत्तीसगढ़ का सबसे कम उम्र का पार्षद है | इस युवा पार्षद का नाम लोकेश चौधरी है | जिसने कांग्रेस पार्टी से चुनाव लड़ा | लोकेश शहर के वार्ड क्रमांक 40 चंद्रशेखर आजाद वार्ड से पार्षद चुना गया है | लोकेश चौधरी को 606 वोट मिले | वहीं निकटतम प्रतिद्वंद्वी बीजेपी के प्रत्याशी अमित शर्मा को 543 वोट मिले | इस प्रकार 64 वोट से युवा प्रत्याशी ने जीत दर्ज की | इस वार्ड में पिछले 15 सालों से बीजेपी के पार्षद हुआ करते थे |

युवा पार्षद प्रत्याशी लोकेश चौधरी ने बताया कि चंद्रशेखर आजाद वार्ड की जनता ने छत्तीसगढ़ को सबसे युवा पार्षद दिया है | पिछले 10 सालों से राजनीति में कदम रखा | NSUI के जरिये स्कूल कॉलेजों की समस्याओं को उठाता रहा | NSUI से राजनीति सीखकर लोगों के लिए काम करने के लिए एक प्लेटफार्म की आवश्यकता थी | इसीलिए चुनावी मैदान में उतरा था |

पार्षद बनते ही पहली प्राथमिकता वार्ड में पानी, सफाई, सेफ्टिक टैंक, और स्ट्रीट लाइट की होगी | वार्ड के अटल आवास में नाली सफाई की समस्या सबसे अधिक है | बारिश के दिनों में यह समस्या बढ़ जाती है | इसके विषय में सोचकर बेहतर काम किया जाएगा | पिछले 15 साल से वार्ड में भाजपा के पार्षद रहे हैं | लेकिन सफाई का काम बिल्कुल नहीं हुआ है | अटल आवास के नागरिक परेशान हैं | भले ही नगर निगम में भाजपा की सरकार हो | लेकिन वार्डवासियों ने महापौर को भी वोट दिया है | इसीलिए उनकी समस्या के समाधान के लिए बेहतर कार्य और लड़ाई लड़ी जायेगी |

Join our whatsapp Group:https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

मुख्यमंत्री साय ने छत्तीसगढ़ की प्रथम महिला सांसद मिनी माता की पुण्यतिथि पर किया नमन…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ रायपुर, छत्तीसगढ़। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ की...

IGKV में अंतरराष्ट्रीय आदिवासी दिवस मनाया गया, अधिकारों, शिक्षा और रोजगार के अवसरों पर हुई चर्चा…

रायपुर, छत्तीसगढ़ हेड लाइंस: आईजीकेवी में अंतरराष्ट्रीय आदिवासी दिवस 2026...