रिश्वत के मामले में रायपुर कि महिला इंस्पेक्टर गिरफ्तार:पति के खिलाफ दहेज़ प्रताड़ना कि FIR लिखने के लिए की थी 50 हजार की मांग , 20 हजार नकद लेते रंगे हाथ पकड़ी गयी …

HomeCHHATTISGARHRAIPURरिश्वत के मामले में रायपुर कि महिला इंस्पेक्टर गिरफ्तार:पति के खिलाफ दहेज़...

Date:

रायपुर : 05 जुलाई 2024.

आज शुक्रवार की शाम महिला इंस्पेक्टर वेदवती दारियो को ए.सी.बी. ने रिश्वत लेते हुवे रंगे हाथ पकड़ा | पकड़ी गयी नकद राशी 20000/- बतायी गयी | दरअसल मामला दहेज़ प्रताड़ना का था | विगत एक सप्ताह पहले लोधीपारा की रहने वाली महिला ने अपने पति से तंग आकर महिला थाने में पति के खिलाफ दहेज़ प्रताड़ना का FIR दर्ज करा कर कारवाही करने को कहा | जिसके लिए महिला इंस्पेक्टर ने प्रार्थिया से FIR दर्ज कराने के लिए 50 हजार रुपये की मांग की थी | जिसके बाद प्रार्थिया से बातचीत के बाद महिला इंस्पेक्टर ने 35 हजार रुपये में FIR दर्ज कर ने को मान गयी थी |

परन्तु प्रार्थिया महिला इंस्पेक्टर से परेशान होकर एंटी कराफ्शन ब्यूरो पहुंची | जहाँ उन्होंने बीती चर्चा से अधिकारिओ को अवगत कराया| जिसके बाद आज सुबह महिला वापस महिला थाने पहुंची ,किन्तु महिला थाने में भीड़ ज्यादा होने के कारण इंस्पेक्टर ने महिला को वापस लौटा दिया | जबकि ACB की टीम प्रार्थिया के साथ मौजूद थी |

प्रार्थिया शाम को फिर थाने पहुंची | और ठाणे के अन्दर जब प्रार्थिया ने महिला इंस्पेक्टर को रकम दिए | और जैसे ही प्रार्थिया ने महिला इंस्पेक्टर को रकम दिए ,मौजूद ACB की टीम ने इंस्पेक्टर वेदवती दारियो को रिश्वत लेते पकड़ लिया | फिलहाल ACB की टीम ने दारियो के बयान को नोट कर लिया है |

ख़बरें और भी …हमसे जुड़ने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक |

https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q

.

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

लोकतंत्र सेनानियों को मिला सम्मान, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बोले- आपातकाल का दौर कभी नहीं भुलाया जा सकता…

रायपुर/छत्तीसगढ़ हेडलाइंस आपातकाल स्मृति दिवस पर लोकतंत्र सेनानियों का भव्य सम्मान...

लालच बना वजह: डीएसपी से 5 लाख की ठगी, दोगुना रकम का दिया गया झांसा, नकद रकम लेकर फरार…

रायपुर / छत्तीसगढ़ ऑनलाइन ट्रांसफर का वादा, आरोपियों की तलाश...

मानवाधिकार के क्षेत्र में बड़ी जिम्मेदारी: कैलाश यादव बने प्रदेश संरक्षक…

रायपुर / छत्तीसगढ़ अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार फाउंडेशन में नई नियुक्ति, सेवा...