कथा वाचक प्रदीप मिश्रा को राज्य अतिथि का दर्जा,सीएम विष्णुदेव साय ने की घोषणा…

HomeCHHATTISGARHRAIPURकथा वाचक प्रदीप मिश्रा को राज्य अतिथि का दर्जा,सीएम विष्णुदेव साय ने...

Date:

रायपुर:  प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज मुंगेली के ग्राम चलान (चातरखार) में आयोजित 108 महाकुण्डीय यज्ञ,  शिव महापुराण एवं विराट संत सम्मेलन में शामिल हुए। उन्होंने व्यासपीठ पर विराजमान प्रसिद्ध शिव महापुराण कथा वाचक प्रदीप मिश्रा का अभिनंदन किया और उन्हें नमन कर आशीर्वाद लिया। साथ ही शिव महापुराण आरती में शामिल होेकर प्रदेश की सुख, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। मुख्यमंत्री साय ने कथा वाचक मिश्रा को राज्य अतिथि का दर्जा देने की भी घोषणा की। 
मुख्यमंत्री साय ने श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश के लिए बड़े सौभाग्य की बात है कि मुंगेली जिले में 108 महाकुण्डीय यज्ञ शिव महापुराण एवं विराट संत सम्मेलन का आयोजन हो रहा है। इसमें आज बड़ी संख्या में श्रद्धालु कथा सुनने पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि हमारा छत्तीसगढ़ माता कौशल्या की धरती है, भगवान राम हमारे भांचा है। अयोध्या में 22 जनवरी को जब नवनिर्मित राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की गई, तो सबसे अधिक उत्साह छत्तीसगढ़ में देखने को मिला। उन्होंने कहा कि रामलला दर्शन योजना के तहत सरकारी खर्चे से रामभक्त अयोध्या में भगवान राम का दर्शन करेंगे। 5 मार्च को रायपुर से अयोध्या के लिए ट्रेन रवाना होगी। मुख्यमंत्री  साय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की गारंटी पर विश्वास करके छत्तीसगढ़ की जनता ने हमारी सरकार बनाई है, उस पर खरा उतरने के लिए लगातार प्रयास किया जा रहा है।

उप मुख्यमंत्री अरूण साव ने कहा कि आज हम सभी के लिए सौभाग्य की बात है कि मुंगेली की इस धरती में इतना बड़ा आयोजन हो रहा है। भोले बाबा की महिमा से बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हुए हैं, इससे ऐसा लग रहा है कि महाशिवरात्रि की शुरुआत हो गई है। 

स्थानीय विधायक पुन्नूलाल मोहले ने कहा कि भक्ति की भावना से जीवन में सुख, शांति और समृद्धि की प्राप्ति होती हैै। संत समागम में साध्वी ऋतम्बरा, राजीव लोचन दास जी महाराज, साध्वी पुष्पांजली, शैलेषानंद महाराज सहित देश के विख्यात संत शामिल हुए। 

इस अवसर पर खेलकूद एवं युवा कल्याण, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री टंकराम वर्मा, संभागायुक्त शिखा राजपूत तिवारी, कलेक्टर  राहुल देव, पुलिस अधीक्षक  गिरिजा शंकर जायसवाल सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।

ख़बरें और भी,

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

31 अगस्त को आएगा झीरम घाटी हमले का फैसला, तीन दिन चली अंतिम बहस के बाद कोर्ट ने सुरक्षित रखा निर्णय…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित झीरम घाटी नक्सली हमले...

मुख्यमंत्री साय ने छत्तीसगढ़ की प्रथम महिला सांसद मिनी माता की पुण्यतिथि पर किया नमन…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ रायपुर, छत्तीसगढ़। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ की...

IGKV में अंतरराष्ट्रीय आदिवासी दिवस मनाया गया, अधिकारों, शिक्षा और रोजगार के अवसरों पर हुई चर्चा…

रायपुर, छत्तीसगढ़ हेड लाइंस: आईजीकेवी में अंतरराष्ट्रीय आदिवासी दिवस 2026...