कलेक्टर सुनेंगे जनता की समस्या, राजस्व प्रकरण को जल्द निपटाने के दिए निर्देश…

HomeCHHATTISGARHRAIPURकलेक्टर सुनेंगे जनता की समस्या, राजस्व प्रकरण को जल्द निपटाने के दिए...

Date:

रायपुर : अब कलेक्टर सुनेंगे जनता की समस्या | रायपुर के कलेक्टर ऑफिस में हर सोमवार को जनचौपाल लगाई जाएगी। इस चौपाल में कलेक्टर जिलेवासियों की समस्या को सुनेंगे। सोमवार को सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे के बीच होने वाली इस चौपाल में कलेक्टर के साथ बाकी अधिकारी भी मौजूद रहेंगे। रायपुर के नए कलेक्टर गौरव कुमार सिंह जॉइनिंग के बाद से ही काम में जुट गए हैं। शनिवार उन्होंने राजस्व अमले की बैठक ली इस दौरान उन्होंने राजस्व प्रकरणों के जल्द निराकरण करने और जाति, आय और निवास प्रमाण पत्र को जल्द बनाने के निर्देश दिए हैं।

बैठक के बाद जन चौपाल :

जन चौपाल से पहले कलेक्टर अलग अलग विभागों के अधिकारियों के साथ समय सीमा (TL ) की बैठक लेंगे । सुबह 10 बजे से 11 बजे यह बैठक चलेगी। मीटिंग के बाद जनता की समस्याओं के निराकरण करने चौपाल लगाई जाएगी। इसमें नागरिक आवेदन के साथ कलेक्टर से मिलकर सीधे अपनी समस्याएं बता सकेंगे।

बता दें कि रायपुर के नए कलेक्टर 4 जनवरी को चार्ज लेते ही कलेक्टर गौरव कुमार सिंह ने मोती बाग के पास बन रहे स्टडी रूम का निरीक्षण किया था। साथ ही गुरुवार को कलेक्ट्रेट के पास संचालित हो रहे बी.पी.ओ सेंटर पहुंचकर वहां काम करने वाले लोगों से बातचीत की थी।

ख़बरें और भी ….. बने रहिये www.swatantrachhattisgarh .com पर ….

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

लोकतंत्र सेनानियों को मिला सम्मान, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बोले- आपातकाल का दौर कभी नहीं भुलाया जा सकता…

रायपुर/छत्तीसगढ़ हेडलाइंस आपातकाल स्मृति दिवस पर लोकतंत्र सेनानियों का भव्य सम्मान...

लालच बना वजह: डीएसपी से 5 लाख की ठगी, दोगुना रकम का दिया गया झांसा, नकद रकम लेकर फरार…

रायपुर / छत्तीसगढ़ ऑनलाइन ट्रांसफर का वादा, आरोपियों की तलाश...

मानवाधिकार के क्षेत्र में बड़ी जिम्मेदारी: कैलाश यादव बने प्रदेश संरक्षक…

रायपुर / छत्तीसगढ़ अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार फाउंडेशन में नई नियुक्ति, सेवा...