खैरागढ़ में पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई : शराबखोरी, हुड़दंग और नाबालिग चालकों पर शिकंजा…

HomeCHHATTISGARHखैरागढ़ में पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई : शराबखोरी, हुड़दंग और नाबालिग चालकों...

Date:

खैरागढ़: 11 सितम्बर 2025– नगर में बढ़ते अपराध और सड़क हादसों पर अंकुश लगाने के लिए खैरागढ़ पुलिस ने बुधवार की शाम विशेष अभियान चलाया। अचानक हुई इस कार्रवाई से पूरे शहर में हलचल मच गई। पुलिस टीम ने अलग-अलग वार्डों में गश्त कर सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वाले, धूम्रपान करने वाले, नाबालिग वाहन चालक, नशे में वाहन चलाने वाले, तीन सवारी बाइक सवार और शांति भंग करने वालों को पकड़कर थाने पहुंचाया। थाने में पुलिस ने सभी को अपराध की गंभीरता समझाने के लिए निबंध लिखवाया। जिस गलती को उन्होंने अंजाम दिया था, उसी पर उन्हें लिखना पड़ा कि उसका समाज पर क्या नकारात्मक असर होता है।

जिला के.सी.जी. पुलिस टीम द्वारा इस अभियान के दौरान लगभग 100 लोगों को सार्वजनिक स्थल पर शराबखोरी और हुड़दंग करते पकड़ा गया। सभी को चेतावनी देकर परेड कराई गई और नशे के दुष्प्रभावों पर निबंध लिखवाकर नशा छोड़ने की हिदायत दी गई। वहीं, सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान करने वाले 25 व्यक्तियों पर कोटपा एक्ट के तहत चालानी कार्रवाई की गई।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नितेश गौतम ने बताया कि इस बार केवल चेतावनी देकर छोड़ा गया है, लेकिन भविष्य में दोबारा वही गलती करने वालों पर सीधे कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि यह कार्रवाई सिर्फ एक दिन की नहीं है, बल्कि आगे भी इस तरह की मुहिम जारी रहेगी ताकि शहर में अपराध और सड़क हादसों पर पूरी तरह अंकुश लगाया जा सके।

वेबसाईट- www.swatantrachhattisgarh.com व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक: https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG  फेसबुक से जुड़ने के लिए लिंक: https://www.facebook.com/profile.php?id=61566212073238 यूट्यूब से जुड़ने के लिए लिंक : https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh  whatsapp चैनल से जुड़ने के लिए लिंक :https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q  ट्विटर से जुड़ने के लिए लिंक: https://x.com/c35509  (विज्ञापन एवं न्यूज़ के लिए संपर्क :(94252-44276)

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

शिक्षक एलबी संवर्ग को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, पेंशन पात्रता मामले में राज्य सरकार की रिट अपील खारिज…

बिलासपुर/छत्तीसगढ़ हेडलाइंस शिक्षक एलबी संवर्ग की पेंशन पात्रता मामले में राज्य...

रेल यात्रियों को झटका: बिलासपुर रेलवे जोन की 10 पैसेंजर ट्रेनें रद्द, कई ट्रेनों का परिचालन रहेगा प्रभावित…

बिलासपुर/छत्तीसगढ़ हेडलाइंस बिलासपुर रेलवे जोन की 10 पैसेंजर ट्रेनें रहेंगी रद्द। 25,...

रायपुर में 900 से अधिक पदों पर भर्ती का सुनहरा अवसर, 25 जून को लगेगा संभाग स्तरीय रोजगार मेला…

रायपुर/छत्तीसगढ़ हेडलाइंस रायपुर में 25 जून को आयोजित होगा संभाग स्तरीय...

छत्तीसगढ़ के तीन क्रिकेटरों का बीसीसीआई इमर्जिंग मेन्स टूर्नामेंट के लिए चयन, राज्य को मिली बड़ी उपलब्धि…

रायपुर/छत्तीसगढ़ हेडलाइंस छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ के तीन खिलाड़ियों का राष्ट्रीय...