स्वतंत्र छत्तीसगढ़

(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

पेरिस ओलिंपिक में भारत को मिला पहला मेडल दिलाने वाली पहली महिला मनु भाकर …

रायपुर : 28 जुलाई 2024 (स्वतंत्र छत्तीसगढ़ ) पेरिस ओलिंपिक्स में भारतीय शूटर मनु भाकर ने इतिहास रच दिया है। उन्होंने विमेंस 10 मीटर एयर पिस्टल इवेंट में ब्रॉन्ज मेडल जीता। ओलिंपिक के इतिहास में शूटिंग में मेडल दिलाने वाली मनु पहली भारतीय महिला हैं। उन्होंने फाइनल में 221.7 पॉइंट्स के साथ कांस्य जीता। 2021…

Read More

रायपुर के अरनव अरोरा ने IIT रुड़की से हासिल किया गोल्ड मेडल, बेस्ट थीसिस का मिला अवार्ड, जाएंगे कैलिफोर्निया …

रायपुर: 28 जुलाई 2024 (स्वतंत्र छत्तीसगढ़ ) रायपुर निवासी अरनव अरोरा ने आईआईटी रुड़की से इंजीनियरिंग फिजिक्स में गोल्ड मेडल प्राप्त कर छत्तीसगढ़ का नाम रोशन किया है। 27 जुलाई को आयोजित दीक्षांत समारोह में अरनव को न केवल गोल्ड मेडल मिला बल्कि उनकी थीसिस को बेस्ट थीसिस का अवार्ड भी दिया गया। बता दें…

Read More

किरंदुल नगरवासियों का शासन पर फूटा गुस्सा, ​ठेकेदार पर निकाली भड़ास…

किरंदुल : 28 जुलाई 2024 (स्वतंत्र छत्तीसगढ़ ) किरंदुल नगर पिछले पांच दिनों से सुर्खियों में है। बाढ़ से परेशान नगरवासियों का गुस्सा सातवें आसमां पर है। प्रभारी मंत्री और विधायक के सामने ठेकेदार को बहुत बुरा भला सुनाया। नगरवासियों का कहना है एनएमडीसी का डैम फूटा है पानी का बहाव तेज था, लेकिन जो…

Read More

दिल्ली के Rau IAS एकेडमी कोचिंग सेंटर के बेसमेंट में पानी भरने से 3 बच्चों की मौत…

नई दिल्ली : 28 जुलाई 2024 (स्वतंत्र छत्तीसगढ़ ) दिल्ली के ओल्ड राजेंद्र नगर स्थित कोचिंग सेंटर में हुए हादसे में 3 बच्चों की मौत का मामला गरमा गया है। दिल्ली पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज कर ली है। बीएनएस की धारा 105, 106(1), 152, 290 और 35 बीएनएस  में मामला दर्ज किया…

Read More

प्रदेश के 20 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट, कई गांव बाढ़ से प्रभावित…

रायपुर: 27 जुलाई 2024 (स्वतंत्र छत्तीसगढ़ ) छत्तीसगढ़ में लगातार हो रही बारिश के चलते कई जिलों में बाढ़ की समस्या से आमजनों का जीवने अस्त व्यस्त हो गया है | बीते दिन शुक्रवार को सिमगा तहसील का देवरीडीह डैम फूट गया है, जिसके चलते दरचूवा, खंडवा, गणेशपुर और बैकोनी गांव में जलभराव की स्थिति…

Read More

मनसुख मांडविया (केंद्रीय मंत्री )ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से उनके निवास में की सौजन्य मुलाकात…

रायपुर : 27 जुलाई 2024 (स्वतंत्र छत्तीसगढ़ ) केंद्रीय श्रम और रोजगार मंत्री मनसुख मांडविया आज बीजेपी बजट संवाद कार्यक्रम में शामिल होने के लिए एक दिवसीय दौरे पर राजधानी रायपुर पहुंचे | कार्यक्रम के बाद वे मीडिया से रूबरू हुए | इसके बाद केंद्रीय मंत्री मांडविया पूर्व सीएम और मौजूदा विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन…

Read More

छत्तीसगढ़ में छात्राओं को मिलेगी पीरियड्स लीव, हिदायतुल्ला विश्वविद्यालय ने 1 जुलाई से लागू की मेंस्ट्रुअल लीव पॉलिसी; ऐसा करने वाला प्रदेश का पहला गवर्नमेंट इंस्टीट्यूट…

रायपुर : 25 जुलाई 2024 (स्वतंत्र छत्तीसगढ़ ) रायपुर की हिदायतुल्ला नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी ने 1 जुलाई से मेंस्ट्रुअल लीव पॉलिसी लागू कर दी है। अब गर्ल स्टूडेंट को पीरियड्स के दौरान छुट्टी दी जाएगी। मेंस्ट्रुअल लीव पॉलिसी लागू करने वाला यह संस्थान छत्तीसगढ़ का पहला गवर्नमेंट इंस्टीट्यूट है। यूनिवर्सिटी के इस फैसले के बाद…

Read More

तेलीबांधा गोलीबारी मामले में हुई एक और गिरफ्तारी पंजाब से …

रायपुर: 25 जुलाई 2024 (स्वतंत्र छत्तीसगढ़ ) तेलीबांधा शूट आउट मामले में पुलिस ने एक और गिरफ्तारी की है। 13 जुलाई को पीआरए कंपनी के सामने फायरिंग के लिए दोनों शूटरों को सुपारी की रकम देने वाले को पकड़ा है। इसी ने दोनों के एकाउंट में एक लाख रूपए जमा किए थे। इसका नाम चमन…

Read More

एडिशनल एस पी का निधन, रायपुर आजाद चौक थाना में पूर्व CSP रह चुके थे …

रायपुर : 25 जुलाई 2024 (स्वतंत्र छत्तीसगढ़ ) छत्तीसगढ़ पुलिस सेवा के अधिकारी एडिशनल एसपी निमेश बरैया का निधन हो गया है | उनके निधन की खबर से पूरे पुलिस प्रशासन में शोक की लहर दौड़ गई है | बताया जा रहा है कि निमेश बरैया पिछले 3-4 दिनों से राजधानी रायपुर के सुयश अस्पताल…

Read More

आज की सामाचार के मुख्य बिन्दु :

रायपुर : 24 जुलाई 2024 (स्वतंत्र छत्तीसगढ़ ) रायपुर में पैसों के विवाद में ट्रांसपोर्ट कारोबारी का अपहरण:3 घंटे बाद आरोपियों ने रिहा किया, लेनदेन को लेकर हुआ था विवाद | गांजा तस्करी मामले में युवक को 10 साल की सजा:रायपुर में 110 किलो गांजे के साथ पकड़ा गया था, एक लाख का जुर्माना भी…

Read More

19 साल से अटकी 700 मीटर की संकरी सड़क शारदा चौक से तात्यापारा आखिरकार अब होगी चौड़ी …

रायपुर; 24 जुलाई 2024 ( स्वतंत्र छत्तीसगढ़ ) रायपुर के ट्रैफिक की सबसे बड़ी बाधा बन चुके शारदा चौक से तात्यापारा तक चौड़ीकरण का रास्ता साफ हो गया है। मंगलवार को रायपुर कलेक्टर डॉ गौरव कुमार सिंह ने नगर निगम और पीडब्ल्यूडी के अफसरों को बैठक में 25 जुलाई से सर्वे करने का निर्देश दिया।…

Read More

आरोपी की जमानत याचिका रायपुर कोर्ट से खारिज…

रायपुर : 23 जुलाई 2024 (स्वतंत्र छत्तीसगढ़ ) आरंग मॉब लिंचिंग केस मे आरोपी नवीन सिह ठाकुर का जमानत याचिका प्रथम अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश रायपुर द्वारा निरस्त किया गया है। बता दें कि सात जून को रायपुर के आरंग थाना क्षेत्र के महानदी पुल के ऊपर ट्रक में सवार में चांद मियां, गुड्डू खान की…

Read More

अवसर परीक्षा आज से, जिले से 4387 परीक्षार्थी होंगे शामिल…

दुर्ग : 23 जुलाई 2024 (स्वतंत्र छत्तीसगढ़ ) छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की ओर से 10वीं और 12वीं बोर्ड कक्षाओं की द्वितीय अवसर परीक्षा 23 जुलाई से ली जा रही है। इसमें जिले से 4387 परीक्षार्थी शामिल हो रहे हैं। इनमें से 2550 परीक्षार्थी कक्षा 10वीं के हैं तो 1837 परीक्षार्थी 12वीं कक्षा के हैं।…

Read More

छत्तसीगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र के पहले दिन हंगामा,विपक्ष निलंबित…

रायपुर ; 23 जुलाई 2024 (स्वतंत्र छत्तीसगढ़ ) छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र सोमवार को शुरू हुआ। पहला दिन ही हंगामेदार रहा। बलौदाबाजार हिंसा को लेकर कांग्रेस ने स्थगन प्रस्ताव पेश किया। इसे गृहमंत्री के वक्तव्य के बाद स्पीकर डॉ रमन सिंह ने ठुकरा दिया। तब कांग्रेस विधायकों ने हंगामा किया। नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास…

Read More

सी एम की घोषणा अनुसार पंचायत सचिवों के शासकीयकरण हेतु समिति गठित …

रायपुर: 22 जुलाई 2024 (स्वतंत्र छत्तीसगढ़ ) मुख्यमंत्री के घोषणानुसार समिति 30 दिनों के भीतर अपना प्रतिवेदन शासन को प्रस्तुत करेगी | इस हेतु सचिव छत्तीसगढ़ शासन ,पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के राजेश सिंह राणा को समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है | संचालक,पंचायत संचालनालय श्रीमति प्रियंका ऋषि महोबिया को सदस्य सचिव तथा…

Read More

निकाय चुनाव पर BJP का मंथन:दुर्ग जिला अध्यक्ष बोले- भाजपा का कार्यकर्ता कभी थकता और रुकता नहीं…

भिलाई-दुर्ग:22 जुलाई 2024 (स्वतंत्र छत्तीसगढ़) भिलाई के एक निजी होटल में 21 जुलाई को भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश कार्य समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य रूप से आगामी निकाय चुनाव को लेकर सभी नेताओं को उनकी जिम्मेदारी और रणनीति के बारे में बताया गया। साथ ही नंदिनी अहिरवारा विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा…

Read More

बिलासपुर में जुआरी गिरफ्तार, पार्षद समेत 3 राजनेता भी शामिल…

बिलासपुर: 22 जुलाई 2024 (स्वतंत्र छत्तीसगढ़) सट्टा और जुआ का व्यापार फलता-फूलता नज़र आ रहा है | जबकि पुलिस भी सट्टा और जुआ को कम करने के लिए लगातार शिंकजा कस रही है। जिसके बाद भी कम होने का नाम नहीं ले रहा है। इसी बीच पुलिस ने बड़ी संख्या में जुआरियों को दबोचा है।…

Read More

बस को जबरदस्ती रोका, चार हजार की लूट …

कोरबा : 22 जुलाई 2024 (स्वतंत्र छत्तीसगढ़ ) चांपा से कोरबा आ रही कबीर बस सर्विस की एक बस को कुछ युवकों ने जबरदस्ती रोककर लूट की खबर प्राप्त हुई है। परिचालक व चालक से जबरन चार हजार रूपये लूट कर भाग निकले। घटना उरगा-बरबसपुर पुलिया के पास शाम करीब छह बजे की है। समीर…

Read More

सोमवार के साथ सावन का पावन मास आज से प्रारंभ , मंदिरों में गूंजे हर हर महादेव …

रायपुर : 22 जुलाई 2024 (स्वतंत्र छत्तीसगढ़ ) आज पहली सोमवार के साथ सावन का पवित्र मास प्रारंभ हो चुका है। सुबह से ही राजधानी के मंदिरों में भक्तों का तांता लगा हुआ है। शिव भक्त महादेव को जल व दूध से अभिषेक कर फूलों से श्रृंगार कर रहे हैं। इसके साथ ही शिवालयों में…

Read More

विधानसभा के मानसून सत्र में आक्रमणकारी रहेगी कांग्रेस …

रायपुर : 22 जुलाई 2024 (स्वतंत्र छत्तीसगढ़ ) छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र आज सोमवार 22 जुलाई से से प्रारंभ होने जा रहा है | जिसके चलते रविवार शाम को राजधानी रायपुर के एक नजी होटल में कांग्रेस विधायक दल की बैठक हुई | जिस बैठक में विशेष बात यह रही कि वर्तमान विधायक दल…

Read More

विशाखापट्नम के भक्तों ने मनाया सिंहाचलम गिरि प्रदक्षिणा महोत्सव…

राखी श्रीवास्तव विशाखापत्तनम : 21 जुलाई 2024 (स्वतंत्र छत्तीसगढ़ ) कल दिनांक 20 जुलाई को प्रदेश के विशाखापत्तनम से करीब सिम्हाचालम के पहाडी पर सिंहाचलम गिरि प्रदक्षिणा महोत्सव मनाया | 32 किलोमीटर लंबी इस आध्यात्मिक यात्रा में लाखों भक्त शामिल हुए। भक्तों ने सिंहाचलम पहाड़ी के चारों ओर की सड़कों पर चढ़ाई की, जो सिंहाचलम…

Read More

यूपी में मौजूद दुकानों पर नेमप्लेट लगाने के आदेश का मामला पहुंचा अब सुप्रीम कोर्ट,कल होगी सुनवाई …

नई दिल्ली : 21 जुलाई 2024 (स्वतंत्र छत्तीसगढ़ ) उत्तरप्रदेश में मुख्यमंत्री योगी के कांवड़ यात्रा के दौरान कांवड़ रूट पर मौजूद दुकानों पर नेमप्लेट लगाने के आदेश जारी किये | जिस आदेश के प्रति दूकान दारों ने अपने सहमती नहीं जताई | प्राप्त जानकारी के अनुसार एक एनजीओ ने इस आदेश के खिलाफ सुप्रीम…

Read More

छत्तीसगढ़ तेलुगु महासंघ की नई कार्यकारिणी घोषित, श्री आर मुरली जी अध्यक्ष चुने गए …

रायपुर : 21 जुलाई 2024 (स्वतंत्र छत्तीसगढ़ ) छत्तीसगढ़ तेलुगु महासंघ की नई कार्यकारिणी घोषित की गई| जिसमें सर्वसम्मति से आर.मुरली अध्यक्ष चुने गए | आज दिनांक 21 जुलाई 2024 को होटल ग्रैंड राजपूताना, तेलघानी नाला चौक स्टेशन रोड स्थित होटल में आयोजित हुई। जिसमे छत्तीसगढ़ के सभी जिलों से आंध्र एसोसिएशन के पदाधिकारीगण उपस्थित…

Read More

तेलंगाना-आंध्रप्रदेश से टूटा छत्तीसगढ़ का संपर्क, पुल बहने से 70 गांव टापू बने, शबरी-गोदावरी नदी का जलस्तर बढ़ा; रायपुर-दुर्ग में झमाझम बारिश…

रायपुर : 21 जुलाई 2024 (स्वतंत्र छत्तीसगढ़ ) छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में भारी बारिश हो रही है। इस बीच दल्लीराजहरा से मानपुर के बीच निर्माणाधीन हाईवे की सड़क और पुल पहली ही बारिश में बह गया। इससे छत्तीसगढ़ का तेलंगाना और आंध्रप्रदेश से संपर्क टूट गया है। आसपास के 70 गांव टापू बन गए…

Read More

मॉकड्रिल-रायपुर में आंसू गैस, लाठीचार्ज फिर चली गोलियां:पुलिस ने की हजारों दंगाइयों से निपटने की तैयारी, हंसते-हंसते जमीन पर गिरे जवान…

रायपुर : 20 जुलाई 2024 (स्वतंत्र छत्तीसगढ़ ) रायपुर पुलिस ने दंगाइयों से निपटने के लिए बलवा मॉकड्रिल का प्रैक्टिस किया। प्रैक्टिस के दौरान पुलिस के जवान दंगाइयों के रूप में पहुंची महिला पुलिस के सामने हंसते-हंसते जमीन पर गिरते नजर आए। दंगाई पुलिस के हाथों से डंडे भी खींचते नजर आए। वहीं इस दौरान…

Read More

5 साल में 259 को 55 करोड़ में बांटी 195 एकड़ जमीन, आरंग में डहरिया को 31 लाख में दी 15000 वर्गफीट भूमि…

रायपुर:20 जुलाई 2024 (स्वतंत्र छत्तीसगढ़ ) बीते पांच साल में 259 लोगों को 195 एकड़ सरकारी जमीन महज 55 करोड़ रुपए में सरकार की ओर से दी गई है। जमीन के इस बंदरबांट में पूर्व मंत्री शिव डहरिया को भी आरंग में 15 हजार वर्ग फीट जमीन 31 लाख रुपए में दी गई। वहीं राजनांदगांव…

Read More

GST विभाग के इंस्पेक्टरों का हुआ तबादला…

रायपुर : 20 जुलाई 2024 (स्वतंत्र छत्तीसगढ़ ) छत्तीसगढ़ में वाणिज्यिक कर विभाग के 127 अधिकारीयों का स्थानांतरण किया गया है | विभाग की ओर से जारी आदेश के मुताबिक, प्रदेश के विभिन्न जिलों में पदस्थ 60 सुपरिटेंडेंट और 67 इंस्पेक्टर स्तर के अफसरों को नवीन पदस्थापना दी गई है | विभाग ने अधिकारीयों के…

Read More

राज्यपाल श्री हरिचंदन को ‘‘मां डिडिनेश्वरी देवी की महिमा‘‘ पुस्तक भेंट की गई…

रायपुर : 20 जुलाई 2024 (स्वतंत्र छत्तीसगढ़ ) 19 जुलाई 2024राज्यपाल श्री विश्वभूषण हरिचंदन को राजभवन में लेखक डॉ. श्री राजेश पाण्डेय ने छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध ऐतिहासिक पुरातात्विक धार्मिक नगरी मल्हार स्थित डिडिनेश्वरी देवी मंदिर पर आधारित ‘‘मां डिडिनेश्वरी देवी की महिमा‘‘ पुस्तक की प्रथम प्रति भेंट की। उल्लेखनीय है कि बिलासपुर जिले के मल्हार…

Read More

राज्यपाल श्री हरिचंदन को पार्षद प्रतिनिधि मंडल ने ज्ञापन सौंपा…

रायपुर : 20 जुलाई 2024 (स्वतंत्र छत्तीसगढ़ ) राज्यपाल श्री विश्वभूषण हरिचंदन से आज राजभवन में रायपुर नगर निगम रायपुर के महापौर श्री एजाज ढेबर एवं अन्य सदस्यों ने सौजन्य भेंट की। उन्होंने निगम क्षेत्र के अंतर्गत शारदा चौक के पास प्रस्तावित सड़क चौड़ीकरण कार्य के लिए राज्यपाल से उचित पहल करने का अनुरोध किया।…

Read More

छत्तीसगढ़ के दो जिलों में हैवी रेन का रेड अलर्ट:दो दिन भारी बारिश के आसार…

रायपुर : 19 जुलाई 2024 (स्वतंत्र छत्तीसगढ़ ) छत्तीसगढ़ में मौसम विभाग ने आज सुकमा और बीजापुर जिले में बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में कुछ जगहों पर अगले 24 घंटे के दौरान 204 मिमी तक बारिश हो सकती है। वहीं, आज और 20 जुलाई को मध्य और दक्षिण छत्तीसगढ़ में…

Read More