Site icon स्वतंत्र छत्तीसगढ़

इलेक्ट्रिक स्कूटी में चार्जिंग के दौरान हुआ भयंकर ब्लास्ट, मकान में लगी आग…

कवर्धा: 16 नवम्बर 2023 .. चार्जिंग के दौरान इलेक्ट्रिक वाहनों की बैटरी फटने के बाद वाहनों आग लगने की घटनाएं थम नहीं रहा है। ऐसी ही एक घटना छत्तीसगढ़ के ​कवर्धा जिले से सामने आ रही है। जिसमें इलेक्ट्रिक स्कूटर को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। मिली जानकारी के मुताबिक चार्जिंग के दौरान एक इलेक्ट्रिक स्कूटी के भयंकर ब्लास्ट होने से इलाके में हड़कंप मच गया। 

बताया जा रहा है कि इस भयंकर घटना से दो मंजिला मकान में भीषण आग लग गई। बता दें कि यह भीषण हादसा कोतवाली थाने के मजगांव रोड का बताया जा रहा है। वहीं इस भयानक ब्लास्ट होने पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। फिलहाल किसी के हताहत होने की अब तक कोई सूचना नहीं मिली है।

ख़बरें और भी,…

Exit mobile version