Site icon स्वतंत्र छत्तीसगढ़

500 हथियारबंद जवानों ने दिया शांति का संदेश, पोलिंग बूथ के पास किया पुलिस की टीम ने किया पैदल मार्च…

बिलासपुर :  पुलिस और सशस्त्र बल की हथियारबंद जवानों के द्वारा शनिवार को शहर में पैदल मार्च निकाला गया। इस बीच जवानों ने रैली के जरिेये शहर के गोल बाजार, सदर बाजार, पुराना बस स्टैंड, मध्य नगरी चौक और अग्रसेन चौक पहुंचे। इस दौरान जवानों में खासा उत्साह दिखा गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया की पैदल मार्च शहर में असमाजिक तत्वों को दूर रखने और चुनाव के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए की गई।

विधानसभा चुनाव को लेकर पुलिस की टीम ने शहर के सभी थाना क्षेत्र में पोलिंग बूथ के आसपास पैदल मार्च किया। इस दौरान पुलिस के साथ ही पैरामिलिट्री की फोर्स भी साथ रही।कोतवाली सीएसपी पूजा कुमार ने बताया कि विधानसभा चुनाव और दीपावली के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने पुलिस पूरी तैयार है। एसपी संतोष कुमार सिंह ने दीपावली के दौरान जवानों को पेट्रोलिंग के निर्देश दिए हैं। इसी क्रम में सभी थाना क्षेत्र में जवानों ने पोलिंग बूथ और बाजार में पैदल पेट्रोलिंग की। जवानों के साथ पैरामिलिट्री की टीम भी रही। पुलिस की टीम ने बदमाशों को अपराधिक गतिविधियों से दूर रहने निर्देश दिए गए।

Exit mobile version