Site icon स्वतंत्र छत्तीसगढ़

बिलासपुर में चुनावी खर्च में BJP प्रत्याशी कृष्णमूर्ति पहले और अमर अग्रवाल दूसरे नंबर पर, हिसाब नहीं देने पर 16 उम्मीदवारों को नोटिस…

बिलासपुर : छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए दूसरे चरण का मतदान 17 नवंबर को होना है। जिसके लिए प्रत्याशी अपना चुनावी खर्च बता रहे हैं। मस्तूरी विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी और विधायक डॉ. कृष्णमूर्ति बांधी ने अब तक सबसे अधिक 14 लाख 60 हजार 103 रुपए खर्च किया है।

जबकि दूसरे नंबर पर बिलासपुर विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी अमर अग्रवाल हैं। जिन्होंने अब तक 12 लाख 98 हजार 445 रुपए खर्च का हिसाब दिया है। जिले की पांच विधानसभा सीटों के उम्मीदवारों में भाजपा के उम्मीदवार ही खर्च के मामले में आगे हैं। जबकि 16 उम्मीदवारों ने हिसाब नहीं दिया है। जिन्हें रिटर्निंग ऑफिसर ने नोटिस जारी किया है।

इन उम्मीदवारों ने दिया चुनावी खर्च का हिसाब :

कोटा विधानसभा

तखतपुर विधानसभा:

बिल्हा विधानसभा:

बिलासपुर विधानसभा:

बेलतरा विधानसभा:

मस्तूरी विधानसभा

प्रत्याशियों के व्यय लेखा की तीसरी जांच 15 नवंबर को जिला पंचायत सभाकक्ष में की जाएगी।

16 प्रत्याशियों ने नहीं दिया हिसाब:

विधानसभा चुनाव लड़ रहे मस्तूरी, कोटा, बिल्हा, बिलासपुर और बेलतरा के 16 प्रत्याशियों ने 10 नवंबर को आयोजित जांच में चुनावी खर्च की जानकारी नहीं दी। इसलिए रिटर्निंग अफसरों ने उन्हें नोटिस जारी कर 24 घंटे में जवाब तलब किया है। उन्हें हर हाल में 15 तारीख की तीसरी जांच में लेखा जोखा के साथ उपस्थित रहने के लिए कहा गया है।

इन्हें मिला नोटिस :

Exit mobile version