Site icon स्वतंत्र छत्तीसगढ़

मशहूर भरथरी गायिका अमृता बारले का निधन: निजी अस्पताल में तोड़ा दम…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ :

दुर्ग : छत्तीसगढ़ में भरथरी को देशभर में पहचान दिलाने वाली मशहूर कलाकार अमृता बारले का गुरुवार शाम 4 बजे निधन हो गया। उन्होंने दुर्ग शंकराचार्य मेडिकल कॉलेज अस्पताल में अपनी अंतिम सांस ली। अमृता बारले पिछले कुछ समय से बीमार चल रही थीं। CM भूपेश ने ट्वीट कर बारले के निधन पर दुख जताया है।

अमृता बारले के निधन से प्रदेश के लोक कला जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। अमृता बारले भरथरी के क्षेत्र में जाना-पहचाना नाम थीं। प्रदेश सरकार की तरफ से उनके इस योगदान को देखते हुए उन्हें मिनीमाता राज्य अलंकरण सम्मान से भी सम्मानित किया गया था। उनका अंतिम संस्कार शुक्रवार को रिसाली मुक्तिधाम में किया जाएगा।

Exit mobile version