Site icon स्वतंत्र छत्तीसगढ़

ब्रेकिंग- विधानसभा चुनाव, छत्तीसगढ़ में दो चरणों में होंगे मतदान, 7 और 17 नवम्बर को वोटिंग…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़:

रायपुर : पांच राज्यों की 679 विधानसभा सीटों पर चुनाव की तारीखों का आज ऐलान  हो गया है।

मिजोरम – 7 नवंबर

छत्तीसगढ़ – 7, 17 नवंबर

मध्यप्रदेश – 17 नवंबर

राजस्थान – 23 नवंबर

तेलंगाना – 30 नवंबर

गिनती सभी जगह 3 दिसंबर को होगी।

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया, “मिजोरम, छत्तीसगढ़, राजस्थान, तेलंगाना और मध्य प्रदेश की विधानसभा सीटों को मिलाया जाए तो कुल सीटें 679 होंगीं।”

उन्होंने आगे कहा कि इस समय मिजोरम में 8.52 लाख, छत्तीसगढ़ में 2.03 करोड़, मध्य प्रदेश में 5.6 करोड़, राजस्थान में 5.2 करोड़ और तेलंगाना में 3.17 करोड़ मतदाता हैं। इन सभी को मिलाया जाए तो कुल 8.2 करोड़ पुरूष और 7.8 करोड़ महिला मतदाता हैं ।

Exit mobile version