Site icon स्वतंत्र छत्तीसगढ़

श्री ललिता देवी मंदिर,सन्यासीपारा ,रायपुर में 1 करोड़ ललिता सहस्त्रनाम पारायण प्रारंभ |

श्री ललिता देवी मंदिर,सन्यासीपारा ,रायपुर में 1 करोड़ ललिता सहस्त्रनाम पारायण प्रारंभ |

रायपुर : 15 फरवरी 2023.
रायपुर में सन्यासी पारा स्थित श्री ललिता देवी मंदिर में आगामी दिनांक 27.03.2023 को पंचमी वार्षिकोत्सव होना है | इस हेतु 41 दिन के अंतराल में एक करोड़ श्री ललिता सहस्त्रनाम पारायणम होना है जिसे आज दिनांक 15.02.2023 से 27.3 .2023 तक 108 महिलाओं द्वारा विधिवत मंडल पारायण कराया जाना है जो आज से प्रारंभ हुआ | आज लगभग 200000 श्री ललिता सहस्त्रनाम पाठ किया गया है इस कार्यक्रम में पूज्य श्री अभेदानंद गिरी स्वामी जी, मंदिर के पुजारी डी. अनंतराव, मंदिर के सदस्य पी. वेंकट राव, सी एच तिरुपति राव , आंध्रा एसोसिएशन महिला विंग सदस्य एवं श्री ललिता मंदिर महिला विंग के सभी सदस्य इस कार्यक्रम में उपस्थित रहे |

Exit mobile version