Site icon स्वतंत्र छत्तीसगढ़

महिला समृद्धि सम्मेलन में प्रियंका गाँधी ने नारायणपुर के रीपा और मावली के उत्पादों को सराहा…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ : नारायणपुर

सुनील सिंह राठौर

नारायणपुर। महिला समृद्धि सम्मेलन का आयोजन गुरुवार को प्रियंका गांधी की उपस्थिति में दुर्ग में सम्प्पन हुआ। इस आयोजन में विभिन्न जिलों की महिलाओं व स्व सहायता समूह द्वारा बनाये जा रहे उत्पादों की प्रदर्शनी भी लगायी गयी थी। प्रियंका गाँधी उद्बोधन उपरांत महिलाओं के बीच पहुंचकर उनके उत्पादों को देखा।

उत्पादों का अवलोकन करते हुये प्रियंका गाँधी, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल व अन्य गणमाननीयों के साथ नारायणपुर के स्टॉल पहुंची, जहां उन्होंने सभी उत्पादों का बारीकी से अवलोकन किया।

अवलोकन उपरांत उन्होंने सभी उत्पादों व उसकी पैकेजिंग की मुक्तकंठ से सराहना की साथ ही उन्होंने खुश होकर समूह की महिलाओं को गले लगाकर कहा कि आप लोग नारायणपुर का नाम और ऊंचा कर रहे हैं।

Exit mobile version