Site icon स्वतंत्र छत्तीसगढ़

नौकरी लगाने के नाम पर ठगे 21 लाख 50 हजार रुपये फिर उन्ही पैसो से की शादी…….

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ : कांकेर

चिरंजीव शर्मा

kanker police

कांकेर। भानुप्रतापपुर पुलिस ने नौकरी लगाने के नाम पर 21 लाख 50000 रुपए की धोखाधड़ी करने वाले करण सिंह चक्रधारी को गिरफ्तार किया है। करण सिंह चक्रधारी पिता मंकू राम 28 वर्षीय हैं, बहीगांव जिला कोंडागांव निवासी हैं।

करण सिंह चक्रधारी ने थाना भानुप्रतापपुर क्षेत्र में पांच व्यक्तियों को कलक्टरेट कार्यालय में चपरासी पद पर नौकरी दिलाने के नाम पर उनसे कुल 21 लाख 50000 रुपए लिए। आरोपी ने लिए गए पैसों को अपने शादी और विभिन्न घूमने-फिरने के कार्यों में खर्च किया। इसके साथ ही, पुलिस ने आरोपी के पास खरीदी गई बाइक और मोबाइल भी जब्त किए हैं।

Exit mobile version