Site icon स्वतंत्र छत्तीसगढ़

हड़ताल पर गए 568 संविदा स्वास्थ्यकर्मी बर्खास्त, कलेक्टर ने जारी किया आदेश…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ :

चिरंजीव शर्मा : कांकेर

कांकेर : जिले के संविदा स्वास्थ्यकर्मी अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर हैं | इसके चलते मरीजों को परेशानी हो रही | दो बार नोटिस के बाद भी काम पर नहीं लौटने पर कलेक्टर डॉ प्रियंका शुक्ला ने 568 संविदा स्वास्थ्य कर्मियों की बर्खास्तगी का आदेश जारी किया है |

स्वास्थ्यकर्मी अपनी मांगों को लेकर 21 अगस्त से हड़ताल पर थे | दो बार जिला प्रशासन ने काम पर लौटने को लेकर नोटिस जारी किया था, लेकिन काम पर नहीं लौटने पर कलेक्टर डॉ. प्रियंका शुक्ला ने 568 संविदा स्वास्थ्य कर्मियों को बर्खास्त कर दिया है |

Exit mobile version