Site icon स्वतंत्र छत्तीसगढ़

राखी पूर्णिमा के पावन अवसर पर रामकृष्ण मिशन आश्रम नारायणपुर में रक्षाबंधन पर्व मनाई गयी …

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ :

सुनील सिंह राठौर :नारायणपुर

हर साल की तरह इस साल भी राखी पूर्णिमा के पावन अवसर पर रामकृष्ण मिशन आश्रम नारायणपुर में रक्षाबंधन पर्व 30 अगस्त 2023 हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

आश्रम में लगभग 750 बालकों को करीब 400 बालिकाओं ने राखी बांधी हैं। इसके अलावा जिन बच्चों का अपना भाई अथवा बहन आश्रम में ही पढ़ाई कर रहे हैं वे लोग अलग से भी राखी बांधते हैं।

आश्रम के सह सचिव स्वामी अनुभवानंद, प्राचार्य स्वामी कृष्णामृतानन्द एवं अन्य स्वामी गण ने उपस्थित रहकर मुख्य मंदिर में यह कार्यक्रम सम्पन्न कराया। स्वामी कृष्णामृतानन्द ने बताया यह रक्षाबंधन भाई बहन के पवित्र रिश्तों को और भी मधुर एवं पवित्र बनाते हैं। आश्रम के सभी बालक एवं बालिकायें एक दूसरे से भाई बहन के पवित्र रिश्ते से जुड़े रहे यही इस कार्यक्रम के माध्यम से हम बच्चों को संदेश देना चाहते हैं।


रक्षा बंधन के लिए हर साल विवेकानंद विद्यापीठ के बालिकायें भाइयों को राखी बांधने के लिए स्वयं अपने हाथ से राखी बनाती हैं। इस वर्ष भी बालिकाओं ने अपने हाथों से 2000 राखी बनाई है और रामकृष्ण मिशन के सभी भीतरी केंद्र में भी रक्षा बंधन के लिए भेज दिया गया था।

Exit mobile version