Site icon स्वतंत्र छत्तीसगढ़

जंगल में अर्धनग्न अवस्था में मिली युवक की लाश, फैली सनसनी…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ :

दंतेवाडा : 30 अगस्त 2023

छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में अर्धनग्न अवस्था में पेड़ की बेल से लटकती हुई एक युवक की लाश मिली है। कमर से नीचे का शरीर जमीन से सटा हुआ था और बेल का फंदा बनाया गया था। युवक की हत्या कर शव को लटकाए जाने की आशंका है। पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के लिए शव को अस्पताल भिजवाया है। हालांकि, शव की अब तक शिनाख्त नहीं हो पाई है। मामला सिटी कोतवाली क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, दंतेवाड़ा जिला मुख्यालय के पातररास के जंगल में अर्धनग्न अवस्था में शव मिला है। बताया जा रहा है कि इलाके के लोग जब जंगल की तरफ गए तो उन्होंने शव का पता चला। शव को देखते ही ग्रामीणों ने इसकी जानकारी फौरन सिटी कोतवाली के जवानों को दी। मौके पर जवान पहुंचे जिन्होंने शव को जिला अस्पताल भिजवाया। बताया जा रहा है कि, शव को जिला अस्पताल के मॉर्च्युरी में रखा गया है। जिसका पोस्टमॉर्टम किया जाएगा। पुलिस का कहना है कि जिस हालत में शव मिला है ऐसा लग रहा है की हत्या कर शव को लटकाया गया है। फिलहाल पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कारण स्पष्ट हो पाएगा। पुलिस इस मामले के हर पहलू से भी जांच कर रही है। शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। आस-पास के लोगों से पूछताछ भी की जा रही है।

Exit mobile version