Site icon स्वतंत्र छत्तीसगढ़

पुलिस और मावोवादियों के बीच एनकाउंटर….

सुनील सिंह राठौर: नारायणपुर


नारायणपुर जिले के ओरछा थाना क्षेत्र अंतर्गत भटबेड़ा के जंगलों में आज दिनांक 21/ 8/23 सुबह 9:00 बजे के आसपास पुलिस और माओवादियों के बीच सर्चिंग के दौरान मुठभेड़ हुई ।
आज पुलिस को सूचना मिली कि भटबेड़ा के जंगलों में नक्सलियों के होने की एवं इंद्रावती एरिया कमेटी के माओवादी भी सक्रिय हैं। माओवादियों की प्लाटून नंबर 16 इंचार्ज मल्लेश कमांडर, विमला कमांडर के होने की जानकारी मिल रही थी। सुबह सर्चिंग के लिए पुलिस बल DRG व बस्तर फाइटर के जवान निकले हुए थे भटबेड़ा के जंगलों में जैसे ही पहुंचे माओवादियों से एनकाउंटर हुआ। एनकाउंटर में एक वर्दीधारी नक्सली मारा गया और इनके बहुत से सामान बरामद किए गए। जिसमें मुख्य रूप से एक 315 बोर राइफल, एक 12 बोर राइफल था। मुठभेड़ में सुरक्षा बल को किसी भी प्रकार से कोई नुकसान नहीं हुआ है,ना ही कोई हताहत हुए हैं। सभी सुरक्षा बल सदस्य सुरक्षित हैं। घटनास्थल की सर्चिंग डीआरजी व बस्तर फाइटर्स के जवानों द्वारा किया जा रहा है।
एडिशनल एसपी निखिल राखेचा द्वारा घटना की पुष्टि की गई।

Exit mobile version