Site icon स्वतंत्र छत्तीसगढ़

आज रायपुर में छत्तीसगढ़ प्रभारी कुमारी शैलजा छत्तीसगढ़ के CM भूपेश बघेल और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के साथ लोकसभा पर्यवेक्षकों की एक महत्त्वपूर्ण मीटिंग संपन्न हुई…

रायपुर : 19 अगस्त 2023

आज रायपुर में छत्तीसगढ़ प्रभारी कुमारी शैलजा ,मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज जी के साथ लोकसभा पर्यवेक्षकों की एक महत्त्वपूर्ण मीटिंग संपन्न हुई। कांग्रेस पार्टी ने विधानसभा चुनावों के साथ ही साथ 2024 के लोकसभा चुनावों की भी तैयारी पूरे जोर शोर से शुरू कर दी है। मीटिंग में सभी लोकसभा पर्यवेक्षकों ने जो आंकड़े साझा किए वो कांग्रेस पार्टी के लिए बहुत ही सुखद हैं। आने वाले लोकसभा चुनावों में कांग्रेस पार्टी छत्तीसगढ़ की सभी 11 लोकसभा सीटें जीतने जा रही है। छत्तीसगढ़ न सिर्फ आने वाले विधानसभा में कांग्रेस को भारी बहुमत से विजयी बनाएगा बल्कि लोकसभा चुनावों में भी कांग्रेस को सभी 11 सीटों पर जिताकर केंद्र में कांग्रेस सरकार की आधारशिला रखेगा।

@kumari_selja जी, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल

@bhupeshbaghel जी, और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री दीपक बैज

Exit mobile version