Site icon स्वतंत्र छत्तीसगढ़

ब्रेकिंग न्यूज़: जिला अस्पताल जशपुर में मिला नवजात का शव मचा हड़कंप…

ब्यूरो चीफ जशपुर : 11 अगस्त 2023

बड़ी खबर जशपुर से आ रही है।यहाँ के जिला अस्पताल में एक नवजात बच्चे का शव मिला है ।जिला अस्पताल के मातृ एवं शिशु वार्ड के टॉयलेट में नवजात का शव मिलने से अस्प्ताल में हड़कंप मच गया है।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक नवजात के शव को सिर के बल टॉयलेट के कमोड में रख दिया गया था । कोतवाली पुलिस मामले की जाँच में जुट गई है ।फिलहाल बताया जा रहा है कि किसी बाहरी आदमी के द्वारा यहां बच्चे के शव को रखा गया है । कोतवाली पुलिस सीसीटीवी को खंगाल रही है |

Exit mobile version