Site icon स्वतंत्र छत्तीसगढ़

संसदीय सचिव एवं विधायक गुरुदयाल सिंह बंजारे ने नवागढ़ में किया नवीन शासकीय महाविद्यालय का शुभारम्भ …

नांदघाट : 07 अगस्त 2023

नवागढ़ विधानसभा के संसदीय सचिव विधायक नवागढ़ मामनीय गुरुदयाल सिंह बंजारे जी के द्वारा नवागढ़ में नवीन शासकीय महाविद्यालय का शुभारंभ किया गया | इस मौके पर संसदीय सचिव गुरुदयाल सिंह बंजारे ने सभी क्षेत्र वासी एवं सभी छात्र छात्राओं को बधाई दी |

और कहा कि नवागढ़ विधानसभा के नांदघाट क्षेत्र के एवं हमारे आस पास के गांव जैसे नांदघाट, तरपोगी, मगरघटा, दोघटटी, मालदा, बदनारा, भदराली, बुचिपुर, चमारी, कटई, खपरी, अकोली ,खैरा नयापारा, करमसेन, किरता, मुर्रा खैरा, टेमरी, घूरसेना, ठाबापार, पौसरी, कुरा मेहनत, अमोरा, मारो एवं आसपास के हमारे नांदघाट क्षेत्र के बेटे – बेटियों को शिक्षा ग्रहण करने के लिए कॉलेज के लिए दूरदराज नही जाना पड़ेगा | आप के अपने नांदघाट मे ही आसपास के सभी बेटे बेटियों को कॉलेज की पढ़ाई शिक्षा प्राप्त होंगी |


इस शुभ-अवसर पर विजय बघेल ,रितेश शर्मा , मोहम्मद आरिफ बठिंया ,विजय यादव , देवेंद्र साहू , लाला कटारे ,अरमान साहू , लेखराम वर्मा , लक्की निषाद,गुड्डू खान ,सरिता कटारे , रोली वैष्णो, राजेश्वरी निषाद,अलीम बाठिया, संजू ध्रुव,एवं आसपास के सभी जनता एवं कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित रहे |

Exit mobile version