Site icon स्वतंत्र छत्तीसगढ़

डॉ रमन सिंह अस्पताल में भर्ती:तबीयत बिगड़ने के बाद ले जाया गया दिल्ली; एम्स में कराया भर्ती…

रायपुर : 03 अगस्त 2023

पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह की तबीयत ठीक नहीं हैं। इलाज के सिलसिले में वो दिल्ली में हैं। गुरुवार को उन्हें एम्स में भर्ती किया गया। इसकी जानकारी खुद देते डॉ रमन ने ट्वीट किया उन्होंने जानकारी दी – पिछले कुछ दिनों से दिल्ली में हूँ, आज रूटीन चेकअप के लिए AIIMS जाना हुआ जहाँ चिकित्सकों के परामर्श से एहतियात के तौर पर भर्ती हुआ हूँ। फ़िलहाल स्वास्थ्य ठीक है, मानसून के बीच आप सब भी बारिश में पूरी एहतियात बरतें और स्वस्थ रहें।

Exit mobile version