Site icon स्वतंत्र छत्तीसगढ़

ऋण पुस्तिका बनाने के नाम पर किसान से रिश्वत, क्लर्क…सस्पेंड

बड़ी खबर

बिलासपुर : 26 जुलाई 2023

बिलासपुर में एक क्लर्क का रिश्वत लेते हुए वीडियो सामने आया है। नायब तहसीलदार के कोर्ट में पोस्टेड स्टेनो टाइपिस्ट एक किसान से ऋण पुस्तिका बनाने के नाम पर पैसे की वसूली कर रहा था। वीडियो सामने आने के बाद एडिशनल कलेक्टर ने उसे सस्पेंड कर दिया है।बिल्हा एसडीएम कार्यालय में नायब तहसीलदार विनीता शर्मा के स्टेनो टाइपिस्ट जगन्नाथ धुरी के पास गांव का एक किसान ऋण पुस्तिका बनवाने गया था। उसने किसान से पैसों की मांग की, जिसके बाद किसान ने उसे पैसे दिए, तब वह पर्ची बनवा कर नायब तहसीलदार से हस्ताक्षर कराने की बात कही। इस दौरान किसान के साथ गए युवक ने पैसे देने का वीडियो बना लिया।

Exit mobile version