Site icon स्वतंत्र छत्तीसगढ़

बड़ी खबर : कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव समिति घोषित की, दीपक बैज बनाए गए चेयरमैन, सीएम बघेल समेत 22 नेताओं को मिली जगह…

रायपुर : 23 जुलाई 2023

छत्तीसगढ़ राज्य में इस वर्ष के अंत में विधानसभा चुनाव होने वाले है। जिसकी तैयारियां इन दिनों तेजी से चल रही है। कांग्रेस और बीजेपी दोनों ही अपने संगठन में कई बदलाव कर रहे है। दोनों ही पार्टी के राष्ट्रीय नेता लगातार प्रदेश का दौरा कर रहे है। अब प्रदेश से एक बड़ी खबर सामने आई है।  

आपको बता दें कि छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव समिति की घोषणा हो गई है। और दीपक बैज चुनाव समिति के चेयरमैन बनाए गए है। चुनाव समिति में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल समेत 9 मंत्रियों को शामिल किया गया है। इस समिति में कुल 22 नेताओं को जगह मिली है। 

इस दौरान पी.सी.सी. चीफ दीपक बैज ने कहा हमारे पास अनुभव की कोई कमी नहीं है। हमारे पास कांग्रेस सरकार का कामकाज है। भारतीय जनता पार्टी के नेता दिल्ली से आकर माहौल खराब कर रहे हैं।

Exit mobile version