Site icon स्वतंत्र छत्तीसगढ़

विधानसभा के मानसून सत्र की शुरुआत कल, अविश्वास प्रस्ताव के मुद्दे पर सेशन के हंगामेदार रहने के आसार…

कल तीन संशोधन विधेयक पेश किये जायेंगे :

रायपुर : 17 जुलाई 2023

रायपुर: कल बुधवार 18 जुलाई से छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र की शुरुआत होने जा रही है। पहले दिन सुबह 11 बजे सदन की कार्रवाई की शुरुआत होगी, वही दैनिक कार्यसूची में सदन के दिनभर चलने का उल्लेख है। जानकारी के अनुसार निधन उल्लेख के बाद प्रश्नकाल होगा। मार्च में हुए बजट सत्र के शेष कार्यों को पटल पर रखा जाएगा।

मानसून स्तर में विधायक चंदन कश्यप और पुन्नुलाल मोहले ध्यानाकर्षण लाएंगे। इसके अलावा वित्तीय वर्ष 2023-24 का प्रथम अनुपूरक बजट भी लाया जाएगा। इस पूरे सत्र के हंगामेदार रहने के आसार है। दरअसल सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव की अनुमति के लिए भी भारतीय जनता पार्टी की तरफ से प्रस्ताव लाया जाएगा जबकि इसके अतिरिक्त सदन में कल 3 संशोधन विधेयक पेश किया जाएगा।

Exit mobile version